लाइव न्यूज़ :

Haryana DSP Murder: नूंह में डीएसपी को कुचलने का आरोपी ट्रक चालक पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल, डीजीपी बोले-बाकी अभियुक्त की तलाश तेज, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 19, 2022 18:12 IST

Haryana DSP Murder: डीएसपी के चालक और सुरक्षाकर्मी ने सड़क के किनारे कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन सुरेंद्र सिंह ट्रक की चपेट में आ गए। पुलिस ने बताया कि सिंह को फौरन पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।आरोपी के पैर में गोली लगी है। बाकी अभियुक्तों को भी गिरफ़्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

नूंहः डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की हत्या पर पुलिस ने एक्शन तेज कर दिया है। हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा के नूंह में डीएसपी को कुचलने का आरोपी ट्रक चालक पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया है। मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

आरोपी के पैर में गोली लगी है। बाकी अभियुक्तों को भी गिरफ़्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है, उन्हें भी जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। तावडू (मेवात) के DSP सुरेंद्र सिंह बिश्नोई नूंह में अवैध खनन की घटना की जांच के लिए गए थे, जिनकी डम्पर चालक ने कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी है।

ADGP, कानून-व्यवस्था संदीप खिरवार ने कहा कि हमें जानकारी है कि वहां हमारे 4 मुलाजिम थे जिसमें DSP की निजी टीम थी। हमें उम्मीद है कि हम जल्द कामयाब होंगे। हमने नाकाबंदी कराई है, डम्पर भी जल्द मिल जाएगा। हमने IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज़ किया है। हरियाणा के नूंह में अवैध खनन की जांच कर रहे DSP के छोटे भाई अशोक मंजू ने कहा, ''मैंने उनसे आज ही बात की थी. वह इसी साल सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके दो बच्चे हैं।''

आईजीपी रवि किरण ने कहा कि DSP (सुरेंद्र सिंह बिश्नोई ) साहब को अवैध खनन की सूचना मिली थी। वे यहां घटनास्थल पर चेकिंग के लिए आए। उसी दौरान एक डम्पर पीछे से आया और उनको टक्कर मारता हुआ निकल गया। डम्पर में 3-4 लोग बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट