लाइव न्यूज़ :

10वीं के छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी 33 वर्षीय महिला टीचर, ऐसे हुआ खुलासा

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 25, 2018 10:39 IST

छात्र ने काउंसलर को बताया कि महिला टीचर उसकी बहुत पिटाई भी करती थी। पुलिस ने जब छात्र का मोबाइल चेक किया तो उसमें टीचर के कई धमकी भरे और इनोशनल मैसेज भी थे।

Open in App

चंडीगढ़, 25 मई: हरियाणा के चंडीगढ़ से एक 33 वर्षीय महिला टीचर ने ऐसा काम किया है, जिसने सबको हैरान कर रख दिया है। चंढीगढ़ पुलिस ने एक 33 साल की महिला टीचर को अपने ही 15 साल के छात्र से जबरन सेक्स करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

पढ़ाई के वक्त सेक्स करती थी टीचर

महिला टीचर पर आरोप है कि उन्होंने अपने ही छात्र का शारीरिक शोषण किया है। महिला टीचर उस 15 वर्षीय छात्र को ट्यूशन पढ़ाती थी। इसी दौरान वह छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी। पुलिस ने छात्र के परिजनों की शिकायत पर टीचर के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट में मामला दर्ज किया। महिला को 24 मई चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बाद में जेल भेज दिया गया है। 

माता-पिता ने ट्यूशन छुड़वाने की थी बात

पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्र 10 वीं में पढ़ता था। वह उसी मोहल्ले में रहता है, जहां टीचर का घर है। ट्यूशन पढ़ने के लिए छात्र महिला टीचर के घर जाता था। छात्र जब दंसवीं में फेल हो गया तो उसके माता-पिता ने 22 मई को टीचर के घर पहुंचे और कहा कि अब वह अपने बच्चे को वहां नहीं पढ़ाएंगे। 

छात्र को लेकर अकेल कमरे में बंद हो गई थी महिला टीचर

जैसे ही टीचर ने छात्र के माता-पिता से ये सुना कि अब वह यहां उसके घर में पढ़ने नहीं आएगा तो उसने फौरन छात्र को एक कमरे में माता-पिता के सामने ही बंद कर लिया और खुद भी उसी कमरे में बंद हो गई। घबराए माता-पिता ने चिल्लाना और शोर मचाना शुरू किया तो आस-पास के लोग जुट गए और उनकी मदद से छात्र को बाहर निकाला गया। 

उन्नाव में फिर हुई हैवानियत, 25 साल के युवक ने 9 साल की बच्ची से किया रेप, मामला दर्ज

छात्र के घर जाकर टीचर ले पी ली थी कफ सिरप

छात्र को किसी भी तरह से वहां से बचा कर माता-पिता जैसे ही अपने घर पहुंचे होगें, उसके कुछ देर बाद ही महिला टीचर उनके घर पहुंच गई। जबरदस्ती घर में घुसने के बाद महिला टीचर ने कफ सिरप पी लिया। 

काउंसलर को छात्र ने बताई आपबीती 

इस घटना के बाद छात्र के माता-पिता ने पुलिस को फौरन सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला टीचर को फौरन हॉस्पिटल लेकर गई। इतना सबकुछ होते देख छात्र एकदम  घबरा सा गया था। वह शांत हो गया था। माता-पिता ने उसके बाद  काउंसलर की मदद ली। काउंसलर संगीता ने बच्चे की काउंसलिंग की तो कुछ और मामला ही सामने आया। 

3 महीने से कर रही थी  शारीरिक शोषण 

छात्र ने काउंसलर को बताया कि महिला टीचर उसकी बहुत पिटाई करती थी। उसके साथ जबरन सेक्स भी करती थी। छात्र ने यह भी बताया कि टीचर ने उसे एक मोबाइल भी दिया था, ताकि वह बात करते रहे। पुलिस ने जब छात्र का मोबाइल चेक किया तो उसमें टीचर के कई धमकी भरे और इनोशनल मैसेज भी थे।  कथित रूप से यह टीचर मार्च महीने से ही बच्चे का शारीरिक शोषण कर रही थी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :हरियाणायौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली