लाइव न्यूज़ :

अकाली दल की नेता बीबी जागीर कौर को हाईकोर्ट से मिली राहत, बेटी की हत्या के मामले में किया आरोपमुक्त

By स्वाति सिंह | Updated: December 4, 2018 13:36 IST

30 मार्च, 2012 को इस मामले में सीबीआइ विशेष अदालत ने बीबी जागीर कौर को हरप्रीत का जबरदस्ती गर्भपात करवाने और किडनैप कर रखने के लिए दोषी ठहराया था और पांच साल के कैद की सजा सुनाई थी।

Open in App

अकाली दल की नेता और स्त्री अकाली दल की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को राहत दी है। कोर्ट ने बीबी जागीर कौर को अपनी बेटी हरप्रीत कौर उर्फ रोजी की हत्या के मामले में दोषमुक्‍त कर दिया। इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने बीबी जागीर कौर को पांच साल की सजा सुनाई थी।  

गौरतलब है कि 20 अप्रैल, 2000 की रात में बीबी जागीर कौर की हरप्रीत कौर उर्फ रोजी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों हुई थी। जिसके बाद 21 अप्रैल को उनके पैतृक गांव बेगोवाल में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इसके कुछ दिनों बाद ही बेगोवाल निवासी कमलजीत सिंह ने खुद को हरप्रीत का पति बताया और साथ ही यह दावा किया कि हरप्रीत गर्भवती थी।  इस मामले को लेकर 27 अप्रैल को कमलजीत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 9 जून को सीबीआई जांच का आदेश दिए। इसके बाद तीन अक्टूबर, 2000 को सीबीआई ने मामले में बीबी जागीर कौर के खिलाफ धारा 302, 304, 313, 201 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया था।

30 मार्च, 2012 को इस मामले में सीबीआइ विशेष अदालत ने बीबी जागीर कौर को हरप्रीत का जबरदस्ती गर्भपात करवाने और किडनैप कर रखने के लिए दोषी ठहराया था और पांच साल के कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि कोर्ट ने उन्हें हत्या का दोषी नहीं ठहराया था।

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO