2018 में पहली गर्भवती पत्नी शीलू को छोड़कर लुधियाना गया और की दूसरी शादी, रील बनाने के चक्कर में फंसा ‘लापता’ पति जितेंद्र, दूसरी बीवी के साथ कर रहा था इंजॉय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2025 18:27 IST2025-09-02T18:25:18+5:302025-09-02T18:27:22+5:30

पुलिस ने उसे अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Hardoi 2018 left first pregnant wife Sheelu went Ludhiana married second time Missing husband Jitendra got caught making reel enjoying second wife | 2018 में पहली गर्भवती पत्नी शीलू को छोड़कर लुधियाना गया और की दूसरी शादी, रील बनाने के चक्कर में फंसा ‘लापता’ पति जितेंद्र, दूसरी बीवी के साथ कर रहा था इंजॉय

सांकेतिक फोटो

Highlightsअधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।इंस्टाग्राम पर वीडियो में पति को किसी महिला के साथ देखा।पहचान और स्थान की पुष्टि करते हुए जांच शुरू की।

हरदोईः हरदोई जिले में सामने आए एक मामले में आठ साल पहले लापता हुआ एक व्यक्ति अपनी दूसरी पत्नी के साथ एक रील में नजर आया जिसके बाद पुलिस ने उसे अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जितेंद्र उर्फ बबलू 2018 में अपनी गर्भवती पत्नी शीलू को छोड़कर पंजाब के लुधियाना में रह रहा था, जहां उसने कथित तौर पर दूसरी शादी कर ली थी। यह अनोखा मामला तब प्रकाश में आया जब संडीला क्षेत्र के मुरारनगर निवासी शीलू ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में अपने पति को किसी महिला के साथ देखा।

शीलू ने पुलिस से संपर्क किया, जिसने उसकी पहचान और स्थान की पुष्टि करते हुए जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आटामऊ गांव के मूल निवासी जितेंद्र के पिता ने साल 2018 में उसके लापता होने की सूचना दी थी। उस समय परिवार ने शीलू के रिश्तेदारों पर आरोप भी लगाए थे।

उन्होंने बताया कि शीलू की शिकायत पर जितेंद्र के खिलाफ पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला से शादी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस की एक टीम को लुधियाना भेजा गया, जिसने जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया, ‘‘आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।’’ 

Web Title: Hardoi 2018 left first pregnant wife Sheelu went Ludhiana married second time Missing husband Jitendra got caught making reel enjoying second wife

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे