लाइव न्यूज़ :

Hanumangarh Crime News: पिता गोविंद सिंह ने 31 वर्षीय बेटी को कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की, शादी के लिए दबाव डाला और मना करने पर सोते समय...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2024 17:34 IST

Hanumangarh Crime News: गोगामेड़ी थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि आरोपी पिता गोविंद सिंह (उम्र करीब 55 वर्ष) अपनी बेटी कृष्णा (31) पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था, लेकिन वह शादी के लिए सहमत नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने जानकारी दी और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोते समय उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

Hanumangarh Crime News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोगामेडी थाना क्षेत्र में 31 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर उसके पिता ने कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोगामेड़ी थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि आरोपी पिता गोविंद सिंह (उम्र करीब 55 वर्ष) अपनी बेटी कृष्णा (31) पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था, लेकिन वह शादी के लिए सहमत नहीं थी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात की है जब आरोपी कृष्णा के कमरे में गया।

सोते समय उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाते समय कृष्णा की मौत हो गई। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

ओडिशा में एक परिवार के तीन लोगों के शव मिले

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक परिवार के तीन लोगों के शव मिले हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पट्टामुंडई के एसडीपीओ केएस पांडा ने कहा कि तालचुआ थानांतर्गत राजेंद्र नगर गांव में सिदाम मंडल (50) का शव घर के बाहर एक खंभे से लटका हुआ मिला, जबकि उसकी पत्नी जयंती मंडल (45) और बेटे परीखित (27) के शव घर के अंदर मिले।

उन्होंने कहा कि सिदाम मंडल एक दिहाड़ी मजदूर था और कथित तौर पर वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा था। उन्होंने कहा, “मौतों का कारण स्पष्ट नहीं है। यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, हालांकि हम हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रहे हैं। जांच जारी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPoliceराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये