लाइव न्यूज़ :

हमीरपुरः महिला न्‍यायाधीश के साथ छेड़खानी करने का आरोपी वकील मोहम्‍मद हारून अरेस्ट, बार एसोसिएशन ने सदस्‍यता निरस्‍त की

By भाषा | Updated: August 23, 2022 17:01 IST

उत्तर प्रदेशः वकील हारून पर आरोप है कि वह सुबह सैर पर निकली जज का पीछा करने के साथ-साथ उनके साथ छेड़खानी भी करता था। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद से वह फरार था।

Open in App
ठळक मुद्देफतेहपुर में होने की बात पता लगी थी, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।संगठन ने हारून की इस हरकत की निंदा करते हुए उसकी सदस्यता निरस्त कर दी है। 

हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक महिला न्‍यायाधीश के साथ कथित छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि जिले में तैनात एक महिला जज से छेड़खानी के आरोपी वकील मोहम्‍मद हारून को सोमवार को फतेहपुर जिले में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उन्‍होंने बताया कि हारून पर आरोप है कि वह सुबह सैर पर निकली जज का पीछा करने के साथ-साथ उनके साथ छेड़खानी भी करता था। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद से वह फरार था। पुलिस को उसकी मौजूदगी फतेहपुर में होने की बात पता लगी थी, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि महिला जज से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तारी के बाद जिला बार एसोसिएशन ने उसकी सदस्‍यता निरस्‍त कर दी है। एसोसिएशन के अध्‍यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि संगठन ने हारून की इस हरकत की निंदा करते हुए उसकी सदस्यता निरस्त कर दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज