लाइव न्यूज़ :

हमीरपुरः मानसिक रूप से बीमार बेटे ने फावड़ा से हमला कर अपने बुजुर्ग मां-बाप को मार डाला, हत्या के कारणों का पता नहीं चला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2022 21:12 IST

हमीरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कमलेश दीक्षित ने बताया कि बिवांर थाना क्षेत्र के लोदीपुरा निवादा गांव में रविवार की रात श्यामू (25) ने फावड़ा और डंडे से हमला कर अपने बुजुर्ग पिता लल्लू सिंह (68) और मां बंगालिन (65) की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या का मामला दर्ज कर श्यामू को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि श्यामू अविवाहित है और वह अपने मां-बाप के साथ गांव में रहता था।बड़ा भाई रामू अपने परिवार सहित दिल्ली में मजदूरी करता है।

हमीरपुरः हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के लोदीपुरा निवादा गांव में मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने फावड़ा से हमला कर अपने बुजुर्ग मां-बाप की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने इस सिलसिले में आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

 

हमीरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कमलेश दीक्षित ने बताया कि बिवांर थाना क्षेत्र के लोदीपुरा निवादा गांव में रविवार की रात श्यामू (25) ने फावड़ा और डंडे से हमला कर अपने बुजुर्ग पिता लल्लू सिंह (68) और मां बंगालिन (65) की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में संबंधित थाने में हत्या का मामला दर्ज कर श्यामू को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि श्यामू अविवाहित है और वह अपने मां-बाप के साथ गांव में रहता था, जबकि उसका बड़ा भाई रामू अपने परिवार सहित दिल्ली में मजदूरी करता है।

दीक्षित ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि श्यामू मानसिक रूप से बीमार और सनकी है। उन्होंने बताया कि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। बुजुर्ग दंपति के शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजे गये हैं और घटना की जांच आरंभ कर दी गयी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज