लाइव न्यूज़ :

घर से एक ही परिवार के तीन लोगों के शव बरामद, कोई पंखे से लटक रहा था तो कोई खून से था लथपथ

By भाषा | Updated: August 30, 2018 15:19 IST

पुलिस के मुताबिक मनीष और उसकी मां का शव खून से लथपथ पाया गया जबकि उनकी पत्नी का शव दूसरे कमरे में पंखे से लटकता पाया गया। उनके पैरों और हाथों पर गहरे काटने के निशान पाये गये। 

Open in App

गुरूग्राम, 30 अगस्त: हरियाणा में गुरूग्राम के पटौदी कस्बे में एक ही परिवार के तीन लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाये गये जबकि गंभीर रूप से घायल एक वर्ष की बच्ची ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आज बताया कि 25 वर्षीय मनीष गौड़, उसकी पत्नी पिंकी (22) और उनकी मां फूलवती (62) को कल शाम उनके घर पर मृत पाया गया। घटना का पता तब चला जब दूध देने वाला दूध की आपूर्ति करने ब्रजपुरा गांव स्थित उनके घर पहुंचा। 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पटौदी) वीर सिंह ने बताया कि मनीष और उसकी मां का शव खून से लथपथ पाया गया जबकि उनकी पत्नी का शव दूसरे कमरे में पंखे से लटकता पाया गया। उनके पैरों और हाथों पर गहरे काटने के निशान पाये गये। 

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी चारू को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के वक्त उनका दो साल का बेटा स्कूल गया हुआ था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि मनीष और उसकी मां पर भारी हथियार से वार किया गया था। 

फॉरेंसिक दल घटनास्थल की जांच कर रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिए अतिरक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

टॅग्स :गुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

भारतगुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से हादसा, 7 मजदूरों की मौत; कई अब भी फंसे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह