लाइव न्यूज़ :

नौकरी से निकाला तो एचआर के सिर में मारी गोली, पूरी घटना जान आप भी हो जाएंगे हैरान

By भाषा | Updated: June 8, 2018 01:41 IST

पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह 9 बजे की है जब पीड़ित मित्सुबिशी कंपनी के एचआर हेड बिनेश शर्मा अपनी कार से आईएमटी मानेसर स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे।

Open in App

गुरुग्राम, 8 जून: नौकरी से निकाले जाने से भड़के एक युवक ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर आज यहां जापानी कंपनी मित्शुबा के मानव संसाधन (एचआर) विभाग के प्रमुख को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह करीब नौ बजे तब हुई जब मित्शुबा के एचआर प्रमुख दिनेश शर्मा कार में आईएमटी मानेसर स्थित अपने दफ्तर जा रहे थे।गुरुग्राम पुलिस के जन संपर्क अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया, ‘‘एक बाइक पर सवार दो लोगों ने बंदूक की नोक पर शर्मा की कार को रोकने का प्रयास किया। जब वह नहीं रुके और गाड़ी तेज कर दी तो जान से मारने की नीयत से उन पर गोली चलायी गयी।’’ 

दिल्ली NCR में विदेशी महिला से गैंगरेप, पांच लोगों ने मिलकर ऐसे दिया घटना को अंजाम उन्होंने कहा कि शर्मा को दो गोलियां लगी हैं। कुमार ने कहा कि हमलावर घटनास्थल से भागने में सफल रहे। राहगीरों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया और शर्मा को रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों जोगिन्दर और दयाचंद को गिरफ्तार कर लिया है। इस अपराध में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?