लाइव न्यूज़ :

गुरुग्रामः जज की पत्नी की हुई मौत, गोली मारने वाले गनर ने कहा-धर्म परिवर्तन पर करती थी परेशान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 14, 2018 10:31 IST

जज की पत्नी और बेटा सेक्टर-51 स्थित आर्केडिया मार्केट आए थे, जहां कार रुकते ही गार्ड महिपाल ने दोनों के ऊपर फायर कर दिया।

Open in App

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर-51 में शनिवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अतिरिक्त जिला एवं सत्र जज कृष्णकांत की पत्नी और बेटे पर उनके ही सुरक्षा गार्ड महिपाल यादव ने गोलियों चला दीं, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला और बच्चे को पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें, महिपाल यादव डेढ़ साल से जज कृष्णकांत की सुरक्षा में तैनात था।

मिली जानकारी के मुताबिक, मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान जज की पत्नी रितु की मौत हो गई वहीं, जबकि बेटे ध्रुव की हालत गंभीर बनी हुई है। यह वारदात यह शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है, जिसका बाद की वजह से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

बताया जा रहा है कि जज की पत्नी और बेटा सेक्टर-51 स्थित आर्केडिया मार्केट आए थे, जहां कार रुकते ही गार्ड महिपाल ने दोनों के ऊपर फायर कर दिया। उसने रितु के सीने में दो गोलियां दागी, जबकि बेटे ध्रुव के सिर में गोलियां मारीं। इसके बाद वह मौका पाकर फरार हो गया। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मां-बेटे को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही साथ आरोपी गार्ड महिलाप को गिरफ्तार करने के लिए नाकेबंदी की। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर ग्वाल पहाड़ी के पास उसे पकड़ लिया।खबरों के अनुसार, आरोपी गार्ड ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि उसने वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद जज और अपनी मां को फोन किया और कि उसने मां-बेटे को गोली मार दी है। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड महिपाल को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपी गार्ड ने लगभग 8 महीने पहले हिन्दू धर्म त्यागा था, जिसके बाद उसने क्रिश्चियन धर्म को स्वीकार किया। इस धर्म को स्वीकार करने के बाद धार्मिक बातों को लेकर जज की पत्नी के साथ आरोपी की अक्सर बहस होती रहती थी। वहीं, पुलिस पूछताछ में भी वह कह रहा था कि धर्म परिवर्तन को लेकर जज की पत्नी उसे परेशान करती थी।

टॅग्स :हत्याकांडगुरुग्रामहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई