गुरुग्राम में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म,  15 साल का किशोर अरेस्ट, आरोपी को सुधार गृह भेजा गया  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 8, 2022 08:45 PM2022-10-08T20:45:17+5:302022-10-08T20:46:07+5:30

पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ बादशाहपुर पुलिस थाने में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Gurugram Four-year-old girl rape 15-year-old juvenile arrested accused sent to correctional home | गुरुग्राम में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म,  15 साल का किशोर अरेस्ट, आरोपी को सुधार गृह भेजा गया  

लड़के ने उसे बहला-फुसलाकर कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Highlightsकिशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और फरीदाबाद के सुधार गृह भेज दिया गया।घटना मंगलवार की है जब वह काम पर गई थी और उसकी बेटी घर पर अकेली थी।लड़के ने उसे बहला-फुसलाकर कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

गुरुग्रामः हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-52 इलाके में करीब चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक किशोर को पकड़ा गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ बादशाहपुर पुलिस थाने में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी को शनिवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और फरीदाबाद के सुधार गृह भेज दिया गया। पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक यह घटना मंगलवार की है जब वह काम पर गई थी और उसकी बेटी घर पर अकेली थी।

पुलिस के अनुसार शाम को जब उसकी बेटी बाहर खेल रही थी, तो लड़के ने उसे बहला-फुसलाकर कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने कहा, “जब मैं देर शाम घर लौटी, तो मैंने अपनी बेटी को खराब हालत में पाया । बेटी ने पेट में दर्द की शिकायत की जिस पर मैं उसे अस्पताल ले गयी। जब मैंने पूछा तो उसने मुझे बताया कि पड़ोस के एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।“

महिला ने कहा, “मेरी बेटी सदमे में है। ...मैं आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती हूं।” पीड़ित लड़की अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सेक्टर-53 पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने कहा, “आरोपी लड़का लगभग 15 साल का है। हमने उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया और फरीदाबाद के एक सुधार गृह भेज दिया। इस मामले की जांच की जा रही है। ”

Web Title: Gurugram Four-year-old girl rape 15-year-old juvenile arrested accused sent to correctional home

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे