लाइव न्यूज़ :

गुस्से में पति ने पत्नी के दूसरे पति को गोली मारी, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2023 14:40 IST

पुलिस ने बताया कि महिला की रिंकू नाम के व्यक्ति से पहले ही शादी हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात चालक के तौर पर काम करने वाला सोहन जब घर लौटा, तो किसी ने उसके कमरे का दरवाजा खोलकर उसे गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक, गोली उसके गले में लगी और वह गिर पड़ा।पुलिस को बताया कि उसने अपने पहले पति रिंकू को पिस्तौल लिए देखा था और वह उसे भी मारना चाहता था। पुलिस ने बताया कि महिला ने रिंकू को धक्का देकर पीछे किया और शोर मचाया।

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में गुस्से में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के दूसरे पति को कथित रूप से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उसने कुछ महीने पहले सोहन नाम के व्यक्ति से शादी की थी और वह अपने दो बच्चों के साथ यहां बेगमपुर खतोला गांव में रहने लगी।

ये बच्चे उसकी पहली शादी से हुए थे। पुलिस ने बताया कि महिला की रिंकू नाम के व्यक्ति से पहले ही शादी हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात चालक के तौर पर काम करने वाला सोहन जब घर लौटा, तो किसी ने उसके कमरे का दरवाजा खोलकर उसे गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, गोली उसके गले में लगी और वह गिर पड़ा।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पहले पति रिंकू को पिस्तौल लिए देखा था और वह उसे भी मारना चाहता था। पुलिस ने बताया कि महिला ने रिंकू को धक्का देकर पीछे किया और शोर मचाया। पुलिस ने कहा कि पड़ोसी वहां पहुंच गए, लेकिन तब तक रिंकू भाग गया था।

उन्होंने कहा कि सोहन को अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि महिला की शिकायत के बाद, बादशाहपुर थाने में रिंकू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने कहा कि उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया। बादशाहपुर थाने के थाना प्रभारी मदन लाल ने कहा, “ घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है और उसने जुर्म कबूल कर लिया है।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?