लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में मनावता शर्मसार; कसाई ने गर्भवती कुतिया पर चाकू से किया वार, मौत

By अंजली चौहान | Updated: May 19, 2024 14:26 IST

गुंटूर: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इलाके में एक मांस की दुकान पर काम करने वाले आरोपी ने गर्भवती कुत्ते पर चाकू से कई वार किए और उसे मार डाला।

Open in App

गुंटूर: आंध्र प्रदेश में मनावता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बेरहम कसाई ने एक गर्भवती आवारा कुतिया को जान से मार दिया। आरोपी कसाई की कारतूत का खुलासा होने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि शख्स ने सड़क पर घूम रही एक कुतिया पर चाकू से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद लगातार शख्स ने हमला जारी रखा जब तक जानवर जमीन पर गिर नहीं गया और उसकी मौत नहीं हो गई। 

चौंकाने वाली घटना बीच सड़क पर हुई जहां गुजर रहे राहगीर ने यह सब होने से रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं रुका और कुकर्म को अंजाम दिया।

मामला जंगल में आग की तरह फैल गया जिसकी सूचना गुंटूर पुलिस को लगी। पुलिस ने फौरन मामले का संज्ञान लेते हुए शनिवार को घटना के बारे में जानकारी साझा की। सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश कुमार के मुताबिक, घटना शुक्रवार, 17 मई की है। 

पुलिस ने कहा, "एक कसाई ने शुक्रवार आधी रात के आसपास एक गर्भवती आवारा कुत्ते को चाकू से मार डाला। घटना की सूचना नल्लापाडु पुलिस को दी गई।"

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इलाके में एक मीट की दुकान पर काम करने वाले आरोपी ने गर्भवती कुत्ते पर चाकू से कई वार किए और उसे मार डाला। 

नल्लापाडु पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया है और कथित घटना की जांच शुरू की है। हालांकि, मामले में आरोपी की खुलासा होने के बाद भी अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की खबर नहीं हैं। 

टॅग्स :गुंटूरआंध्र प्रदेशPoliceक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला