लाइव न्यूज़ :

गुजरात: दुष्कर्म व हत्या के आरोप में एक हफ्ते के बाद तीन गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था दलित महिला का शव

By भाषा | Updated: January 14, 2020 13:28 IST

गुजरात: परिजनों और गांव के अन्य दलितों द्वारा दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किये जाने के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। 

Open in App

गुजरात के अरावली जिले में पेड़ से दलित महिला का शव लटका मिलने के एक हफ्ते बाद पुलिस ने तीन लोगों को दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों विमल भरवाड, दर्शन भरवाड और जिगर परमार ने अरावली जिले के मोडासा तालुका में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने कहा कि 19 वर्षीय युवती एक जनवरी को मोडासा से निकलने के बाद लापता हो गई थी, बाद में उसका शव पांच जनवरी को उसके पैतृक गांव सायरा में एक पेड़ से लटकता मिला था, जिसके बाद सात जनवरी को मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। 

पीड़ित के परिजनों और गांव के अन्य दलितों द्वारा दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किये जाने के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। 

अरावली के पुलिस अधीक्षक मयूर पाटिल ने कहा, “हमने रविवार की रात विमल भरवाड, दर्शन भरवाड और जिगर परमार को गिरफ्तार किया है। चौथा आरोपी सतीश भरवाड फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।”

टॅग्स :रेपहत्याकांडगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप