लाइव न्यूज़ :

गुजरात: महिला से यौन उत्पीड़न के मामले में तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 4, 2018 08:20 IST

गुजरात उच्च न्यायालय ने जिला के पुलिस अधीक्षक नीरज बदगुजर को पिछले हफ्ते इस मामले में कदम उठाने का आदेश दिया था , जिसके बाद शुक्रवार को भाभर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई।

Open in App

पालनपुर, 3 मई। बनासकांठा जिले में एक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के मामले में तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उस महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया था।

गुजरात उच्च न्यायालय ने जिला के पुलिस अधीक्षक नीरज बदगुजर को पिछले हफ्ते इस मामले में कदम उठाने का आदेश दिया था , जिसके बाद शुक्रवार को भाभर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई।

प्राथमिकी में पुलिस उप - निरीक्षक जसवंत चौधरी और कांस्टेबल सोम परमार और रमेश चौधरी का नाम शामिल हैं। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद 27 अप्रैल को एसपी ने तीनों का तबादला कर दिया था और उनके खिलाफ जांच का आदेश दिया था।

बता दें कि इससे पहले बीती 20 अप्रैल को अहमदाबाद के गुजरात नैशनल लॉ यूनिवर्सिटी कैम्पस में यौन उत्पीड़न के मामले सामने आने से यूनिवर्सिटी में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।

अंडरग्रैजुएशन की एक छात्रा ने अपने एक सीनियर पर जरूरी काम के बहाने बुलाकर छेड़खानी करने और दूसरी छात्रा ने सिक्यॉरिटी हेड पर लगातार अश्लील कॉमेंट करने के आरोप लगाए थे।

टॅग्स :गुजरातयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला