लाइव न्यूज़ :

गुजरात: सेना की जासूसी के आरोप में 4 गिरफ्तार, पाकिस्तान से मिलता था पैसा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2020 12:33 IST

आरोपियों के खिलाफ शासकीय गोपनीयता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि नलिया एयरबेस की जानकारी, तस्वीरें पाकिस्तान भेजने की एवज में इन्हें हवाला के जरिये पैसे मिले।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की जानकारी पाकिस्तान को भेज रहे थे।इससे पहले कश्मीर में हन्नी ट्रैप के मामले में एक युवक शनिवार को गिरफ्तार हुआ था।

गुजरात के कच्छ में पुलिस ने सेना के ठिकानों की जासूसी करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों पर नलिया एयरबेस की जानकारी, तस्वीरें पाकिस्तान भेजने का आरोप है। गिरफ्तार चारों आरोपियों की उम्र 17-21 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

नेशनल हेराल्ड के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ शासकीय गोपनीयता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि नलिया एयरबेस की जानकारी, तस्वीरें पाकिस्तान भेजने की एवज में इन्हें हवाला के जरिये पैसे मिले। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की जानकारी पाकिस्तान को भेज रहे थे।

इससे पहले कश्मीर में हन्नी ट्रैप के मामले में एक युवक शनिवार को गिरफ्तार हुआ था। इससे साफ हुई कश्मीर में आतंकी के उखड़ते पांवों के कारण अब पाक सेना की जासूसी संस्था आईएसआई ने जम्मू संभाग में अपने कदम तेजी से फैलाने आरंभ किए हैं। नतीजतन दो माह के अंतराल में जम्मू में एक और युवक को हनी ट्रैप में फंसा कर उससे जासूसी करवाई जाती रही है। जनवरी में भी एक सीमावर्ती गांव के युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ा गया था।

ताजा मामले में आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े युवक पंकज सिंह के सोशल साइट अकाउंट से पता चला है कि वह हनी ट्रैप का शिकार हुआ है। आईएसआई की महिला एजेंट ने उससे सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की और बाद में व्हाट्सअप के जरिए पंकज से बातचीत करने लगी। महिला एजेंट ने उसे खुफिया जानकारी भेजने के एवज में रुपये लेने के लिए तैयार किया था। पंकज से पहले दोस्ती की गई, उसे फिर से विश्वास दिलाया गया कि नेशनल न्यूज चौनल में उसकी नौकरी पक्की कर दी गई है। पंकज से इसके लिए पुलों व नालों की फोटो और वीडियो बनाने के लिए कहा गया। पंकज उसकी बातों में फंसता गया और फोटो और वीडियो बनाकर जाने-अनजाने में सीमा पार भेजता रहा।

सूत्रों के अनुसार, पंकज शर्मा नरवाल मंडी की एक आढ़त में काम करता है। माना जा रहा है कि वह मंडी में कश्मीर से आने जाने वाले ट्रकों से इधर-उधर होने वाले ओजी वर्करों से भी इसका संबंध हो सकता है। वह सांबा जिले के तरोर का रहने वाला है। पूछताछ में पंकज ने कबूल किया है कि वह पिछले कुछ सालों से पाकिस्तानी एजेंट के रूप में काम कर रहा था। कई महत्वपूर्ण जानकारियां भेजता था। वह हाईवे के पुलों और कई अन्य तरह की जानकारियां भी भेज चुका है। उसके एवज में पैसे मिलते थे।

इससे पहले इसी साल जनवरी के पहले हफ्ते में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अरनिया के गांव पोवल के एक युवक को पुलिस ने पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क होने की आशंका में गिरफ्तार किया था। वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे एजेंट के संपर्क में था और उन्हें सुरक्षा बलों के शिविरों व मौजूदगी की जानकारी देता था। सोशल मीडिया के जरिए शकीला नामक एक युवती ने उससे संपर्क किया था।

युवती ने खुद को पंजाब के पटियाला की रहने वाली बताया था। युवक उस युवती के झांसे में आ गया। फेसबुक के बाद वह वाट्सएप के जरिए बातचीत करने लगे थे और अपने क्षेत्र की जानकारी देता था।

आरोप है कि युवक आईएसआई की महिला एजेंट के साथ सोशल साइट के माध्यम से संपर्क में आया और उसने कई अहम जानकारियां उसके साथ साझा कर डाली। मामला संगीन है और सुरक्षा परिदृश्य गंभीर भी है। यह पहला मामला नहीं है जब देश का युवा पाक की ‘हसीन चाल’ में फंसा हो। इससे पूर्व भी कई मामले सामने आए हैं और पाक की साजिश का राज भी फाश हुआ है।

टॅग्स :पाकिस्तानगुजरातकेसकच्छ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने