लाइव न्यूज़ :

गुड्डू मुस्लिम, अतीक की पत्नी शाइस्ता जल्द होगी गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने किया दावा

By रुस्तम राणा | Updated: April 18, 2023 17:18 IST

यूपी पुलिस ने कहा कि हम अब तक गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन को गिरफ्तार नहीं कर पाए हैं। प्रयास चल रहे हैं। सभी टीमें इस पर काम कर रही हैं, हम उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी एसटीएफ के डीआईजी ने कहा- गुड्डू मुस्लिम, अतीक की पत्नी शाइस्ता जल्द गिरफ्तार होगीउन्होंने कहा- सभी टीमें इस पर काम कर रही हैं, हम उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगेयूपी पुलिस के मुताबिक गुड्डू सबसे खूंखार अपराधी है और प्रोफेशनल शूटर भी रह चुका है

लखनऊ:उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के डीआईजी अनंत देव तिवारी ने कहा कि पुलिस गुड्डू मुस्लिम को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिसका नाम गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद की हत्या के बाद सामने आया था, लेकिन प्रयास जारी हैं। तिवारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'हम अब तक गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन को गिरफ्तार नहीं कर पाए हैं। प्रयास चल रहे हैं। सभी टीमें इस पर काम कर रही हैं, हम उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।”

इससे पहले मंगलवार को एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने कहा था कि गुड्डू सबसे खूंखार अपराधी है और प्रोफेशनल शूटर भी रह चुका है। यश ने यह भी कहा था कि गुड्डू को 1999 में ड्रग तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उन्हें अतीक के वकीलों की मदद से जमानत मिल गई। वह एक बम बनाने वाला है। जब उमेश पाल की हत्या हुई थी, तो मैंने उसे (गुड्डू मुस्लिम) सीसीटीवी पर आसानी से पहचान लिया था।

अतीक और अशरफ को पिछले शनिवार को प्रयागराज के एक अस्पताल में चेकअप के लिए ले जाया गया था, जहां पत्रकार बनकर तीन लोगों ने उन्हें बेहद नजदीक से गोली मार दी थी। गोली मारने से पहले अशरफ ने गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि राज्य में माफिया अब किसी को डरा नहीं सकते। 

एक समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा, 2017 से पहले राज्य में कानून व्यवस्था अच्छी नहीं थी, लेकिन उसके बाद राज्य में कानून का राज है। 2017 से 2023 तक उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद के परिवार के चार सदस्यों में से तीन की मौत हो चुकी है। अतीक के मारे जाने से एक दिन पहले यूपी पुलिस ने अतीक के बेटे असद को मुठभेड़ में मार गिराया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथअतीक अहमद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना