लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा में रागिनी गायिका की गोली मारकर हत्या, अगस्त 2019 में भी हुआ था जानलेवा हमला

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 2, 2019 09:37 IST

गौतम बौद्ध नगर के एसएसपी वैभव कृष्ण के मुताबिक रागिनी गायिका सुषमा रात साढ़े आठ बजे बुलंदशहर से एक कार्यक्रम करके लौट रही थी। तभी उसकी गोली मारकर हत्या की गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक सुषमा ग्रेटर नोएडा एक फ्लैट में अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन-रिलेशनशीप में रहती थी पुलिस के मुताबिक सुषमा को चार गोलियां लगी थी। जिसके बाद मौके पर ही मौत हो गई।

दिल्ली से एनसीआर ग्रेटर नोएडा में मंगलवार (एक अक्टूबर) रात 25 वर्षीय रागिनी गायिका सुषमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रात साढ़े आठ बजे के करीब बाइक सवार दो बदमाशों ने मित्रा सोसाइटी में गायक सुषमा पर फायरिंग की। जिसके बाद मौके पर ही सुषमा की मौत हो गई। 

गौतम बौद्ध नगर के एसएसपी वैभव कृष्ण के मुताबिक रागिनी गायिका सुषमा रात साढ़े आठ बजे बुलंदशहर से एक कार्यक्रम करके लौट रही थी। तभी उसकी गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस के मुताबिक सुषमा को चार गोलियां लगी थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस की हाथ नहीं लगी है। 

पुलिस के मुताबिक सुषमा ग्रेटर नोएडा एक फ्लैट में अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन-रिलेशनशीप में रहती थी। सुषमा को अपने पति से साल 2014 में तलाक हो गया था। पुलिस के अनुसार सुषमा पर इस साल 19 अगस्त को भी जानलेवा हमला हुआ था। 19 अगस्त का हुआ हमला भी बुलंदशहर के मेहसाणा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान ही हुआ था, जब वह अपना प्रोगाम करने गई थीं। 

पुलिस के मुताबिक इस केस का एफआईआर वहां के स्थानीय कोर्ट में दर्ज है। नोएडा पुलिस ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि वह जल्द दी केस को सुलझा लेंगे। 

टॅग्स :ग्रेटर नोएडानॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो