लाइव न्यूज़ :

Greater Noida Murder Crime News: थोड़ी सी बात और ली जान, सीएनजी भरवाने को लेकर झगड़ा, अंकुश, ऋषभ और अजय ने मिलकर अमन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2024 16:32 IST

Greater Noida Murder Crime News: ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर में सीएनजी फिलिंग स्टेशन की है जब गाजियाबाद के गांव रिस्तल का निवासी अमन (22) सीएनजी भरवाने के लिए यहां पहुंचा था।

Open in App
ठळक मुद्देमिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी और उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया।अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्राथमिकी दर्ज कर अजय और खेड़ा चौगानपुर निवासी ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Greater Noida Murder Crime News: ग्रेटर नोएडा में कथित तौर पर सीएनजी भरवाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। उसने बताया कि घटना सोमवार देर रात ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर में सीएनजी फिलिंग स्टेशन की है जब गाजियाबाद के गांव रिस्तल का निवासी अमन (22) सीएनजी भरवाने के लिए यहां पहुंचा था।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सीएनजी भरवाने के लिए कतार में लगने को लेकर अमन का विवाद गांव खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से गया, जिस पर अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी और उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। उन्होंने बताया कि अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर प्रासंगिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अजय और खेड़ा चौगानपुर निवासी ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अजय की कार से वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद कर लिया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाहत्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?