लाइव न्यूज़ :

नोएडा की रागिनी गायिका के मर्डर केस में खुलासा, बॉयफ्रेंड ने ही 8 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 7, 2019 10:46 IST

पुलिस के मुताबिक रागिनी गायिका सुषमा ग्रेटर नोएडा एक फ्लैट में अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन-रिलेशनशीप में रहती थी। सुषमा को अपने पति से साल 2014 में तलाक हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने आरोपी  लिव-इन-पार्टनर गजेंद्र भाटी और बुलंदशहर हमले के मुख्य आरोपित प्रमोद समेत छह लोगों को  गिरफ्तार कर लिया है। एक अक्टूबर की रात 25 वर्षीय रागिनी गायिका सुषमा की गोली मारकर हत्या की गई थी।

दिल्ली एनसीआर ग्रेटर नोएडा में एक अक्टूबर की रात 25 वर्षीय रागिनी गायिका सुषमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने खुलासे किए हैं। सुषमा के लिव-इन-पार्टनर ( बॉयफ्रेंड) ने ही आठ लाख रुपये की सुपारी देकर उसकी गोली मारकर हत्या करवाई थी। पुलिस ने आरोपी  लिव-इन-पार्टनर गजेंद्र भाटी और बुलंदशहर हमले के मुख्य आरोपित प्रमोद समेत छह लोगों को  गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एनकाउंटर के बाद जौलीगढ़ अगौता (बुलंदशहर) निवासी शूटर मुकेश और थोरा जेवर निवासी संदीप को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद पुलिस पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया है। 

एक अक्टूबर की रात 25 वर्षीय रागिनी गायिका सुषमा को रात साढ़े आठ बजे के करीब बाइक सवार दो बदमाशों ने मित्रा सोसाइटी में फायरिंग की थी। जिसके बाद मौके पर ही सुषमा की मौत हो गई थी। 

रागिनी गायिका सुषमा रात साढ़े आठ बजे बुलंदशहर से एक कार्यक्रम करके लौट रही थी। तभी उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस के मुताबिक सुषमा को चार गोलियां लगी थी। 

पुलिस के मुताबिक सुषमा ग्रेटर नोएडा एक फ्लैट में अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन-रिलेशनशीप में रहती थी। सुषमा को अपने पति से साल 2014 में तलाक हो गया था। पुलिस के अनुसार सुषमा पर इस साल 19 अगस्त को भी जानलेवा हमला हुआ था। 19 अगस्त का हुआ हमला भी बुलंदशहर के मेहसाणा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान ही हुआ था, जब वह अपना प्रोगाम करने गई थीं। 

टॅग्स :ग्रेटर नोएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?