लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा बैंक लूटकांड: दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, बदमाशों के पैर में पुलिस ने मारी, पढ़ें एनकाउंटर की पूरी कहानी

By भाषा | Updated: October 22, 2020 12:36 IST

ग्रेटर नोएडा में एक बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटर नोएडा में इंडियन बैंक की शाखा में हुई लूट की वारदात में शामिल बदमाश गिरफ्तारएक लाख एक हजार रुपये नगद, 58 हजार रुपये के नकली नोट, देसी तमंचा बदमाशों के पास से बरामद

ग्रेटर नोएडा के बीटा-दो थाना क्षेत्र में छह अक्टूबर को इंडियन बैंक की शाखा में हुई लूट की वारदात में कथित तौर पर शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात दो अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी है।

इनके पास से पुलिस ने बैंक से लूटी गई रकम, नकली नोट अवैध हथियार आदि बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीटा- दो थाने की पुलिस बुधवार की रात को सिग्मा गोल चक्कर के पास जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए, जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाते हुए वहां से भागने की कोशिश की।

पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अमित नामक बदमाश के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उसका साथी मौके से भाग गया जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे पुलिस को एटीएस गोल चक्कर के पास फरार बदमाश दिखाई दिया।

पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने पुलिस पार्टी गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई, जो कथित तौर पर बैंक लूट में शामिल अनुज कुमार दुबे के पैर में लगी।

एक लाख नकद समेत हथियार बरामद

वह नोएडा के सेक्टर-45 में रहता है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अमित के पास से बैंक से लूटी गई रकम में से एक लाख एक हजार रुपये नगद, 58 हजार रुपये के नकली नोट, देसी तमंचा, मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि अनुज के पास से एक देसी तमंचा, कारतूस, एक मोटरसाइकिल, 41,430 रुपये नकद तथा 20,000 मूल्य के नकली नोट बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि उक्त बदमाश ने लूटी गई रकम में से 40 हजार रुपये सेक्टर-18 के एक बैंक में जमा कराया है, जिसे पुलिस फ्रीज कर रही है। गौरतलब है कि छह अक्टूबर को यथार्थ अस्पताल के पास पी-2 सेक्टर में स्थित इंडियन बैंक की शाखा से हथियारबंद चार बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन लाख 90 हजार रुपए लूट लिए थे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?