गोरखपुरः यज्ञ में भजन-कीर्तन के दौरान हाथी भड़का, दो महिलाओं और एक बच्चे को रौंदकर ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 16, 2023 08:30 PM2023-02-16T20:30:01+5:302023-02-16T21:24:55+5:30

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव में यज्ञ का कार्यक्रम हो रहा था, इसमें रस्म के लिये एक हाथी को भी लाया गया था।

Gorakhpur bhajan-kirtan in Yagha elephant got angry trampling two women a child to death up police | गोरखपुरः यज्ञ में भजन-कीर्तन के दौरान हाथी भड़का, दो महिलाओं और एक बच्चे को रौंदकर ली जान

हाथी ने कांति देवी (55), कौशल्या देवी (50) और राजीव नामक व्यक्ति के चार वर्षीय बेटे को पैरों तले रौंद डाला।

Highlightsयज्ञ में भजन—कीर्तन के दौरान हाथी अचानक भड़क गया।उत्पात मचाना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गयी।कांति देवी, कौशल्या देवी और राजीव नामक व्यक्ति के चार वर्षीय बेटे को पैरों तले रौंद डाला।

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को यज्ञ समारोह के दौरान अचानक भड़के हाथी ने दो महिलाओं और एक बच्चे को रौंद दिया। इस घटना में तीनों की मौत हो गयी। हाथी को कड़ी मशक्कत के बाद काबू में किया गया।

जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने यहां बताया कि चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव में यज्ञ का कार्यक्रम हो रहा था। इसमें रस्म के लिये एक हाथी को भी लाया गया था। उन्होंने कहा कि यज्ञ में भजन—कीर्तन के दौरान हाथी अचानक भड़क गया और उसने उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि इससे मौके पर भगदड़ मच गयी। करुणेश ने बताया कि इस दौरान हाथी ने कांति देवी (55), कौशल्या देवी (50) और राजीव नामक व्यक्ति के चार वर्षीय बेटे को पैरों तले रौंद डाला। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही जबकि लड़के की इलाज के लिये अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग की एक टीम तथा पुलिस बल ने कई घंटों की मशक्कत के बाद हाथी को काबू में किया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मारे गये लोगों के परिजन को पांच—पांच लाख रुपये की सहायता का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के हैंडल से किये गये ट्वीट में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में हाथी के हमले से हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बिहार सरकार ने हाथियों की गणना शुरू की

बिहार सरकार ने व्यावसायिक उपयोग के लिए जंगली हाथियों को पकड़ने से रोकने के लिए सभी हाथियों की गणना शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों को जल्द से जल्द यह कवायद पूरी करने को कहा गया है।

बिहार के मुख्य वन्यजीव वार्डन पी के गुप्ता ने बताया, ‘‘प्रदेश के सभी 38 जिलों के वन अधिकारियों को स्वामित्व विवरण, माइक्रोचिप नंबर और व्यक्तियों तथा सरकारी विभागों के स्वामित्व वाले हाथियों के तस्वीरों की एक सूची तैयार करने के लिए कहा गया है।’’ अधिकारी ने बताया कि उन्हें कैद में रखे गए हाथियों की डीएनए प्रोफाइलिंग करने के लिए भी कहा गया है।

Web Title: Gorakhpur bhajan-kirtan in Yagha elephant got angry trampling two women a child to death up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे