लाइव न्यूज़ :

गोपालगंज जहरीली शराबः 5 लोगों की मौत, जिलाधिकारी नवल किशोर ने कहा-अलग-अलग बीमारी से मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: November 20, 2023 17:27 IST

Gopalganj poisonous liquor: पुलिस प्रशासन इस मामले को दबाने में लगी है। परिजनों को डराया जा रहा है कहा जा रहा कि पूरे परिवार को जेल भेज दिया जाएगा इसलिए वे कुछ नहीं बता पा रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ।जिलाधिकारी नवल किशोर ने अलग-अलग बीमारी से मौत की बात कही है।अभी तक 6-7 लोगों की मौत जहरीली शराब के पीने से हुई है।

पटनाःबिहार में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थिति में 5 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। मौत जहरीली शराब से होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ। गोपालगंज के जिलाधिकारी नवल किशोर ने अलग-अलग बीमारी से मौत की बात कही है।

उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि ये लोग अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। डीएम ने कहा कि परिजनों ने लिखित देते हुए बताया कि 35 साल का युवक पुणे में रहते थे पेट में कोई बीमारी थी, जिसके कारण उनकी मौत हुई है। घटना के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। हम लोग पोस्टमार्टम के लिए तैयार है।

उन्होंने अलग-अलग वजह से मौत की बात कही है। डीएम ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। पांचवे व्यक्ति की अब तक जानकारी उन्हें नहीं है। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर, सिरसा, मानपुर, बामो गांव की बताई जा रही है। बताया जाता है कि मौत के बाद परिजनों ने चारों शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

बीते 48 घंटे में 5 लोगों की संदिग्ध मौत पर भाजपा का कहना है कि यह मौत जहरीली शराब के पीने से हुई है। भाजपा के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुरेश राम, टिंकू राम, रोहित शर्मा, झगड़ू राय और सिकंदर साह के रूप में हुई है। ये सभी बहरामपुर, सोनवलिया, सिरसा, मानपुर और चुटहा के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि कल शाम से लेकर अभी तक 6-7 लोगों की मौत जहरीली शराब के पीने से हुई है। पुलिस प्रशासन इस मामले को दबाने में लगी है। परिजनों को डराया जा रहा है कहा जा रहा कि पूरे परिवार को जेल भेज दिया जाएगा इसलिए वे कुछ नहीं बता पा रहे है।

कइयों का तो पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि क्या यही शराबबंदी है? पहले गोपालगंज के खजुरबन्ना और आज फिर से बैकुंठपुर को छठ जैसे महापर्व पर तोहफा दिया गया है नीतीश जी यह कैसी शराबबंदी है?

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये