लाइव न्यूज़ :

गोपालगंजः सात माह की गर्भवती 16 साल की नाबालिग सनम कुमारी की हत्या, मृतिका के गले पर काले रंग का धब्बा, बर्बरता से ली जान

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2025 21:24 IST

Gopalganj: जानकरी के अनुसार मृतिका के गले पर काले रंग का धब्बा पाया गया है, जो गला दबाकर हत्या करने की ओर इशारा करता है।

Open in App
ठळक मुद्देघटनास्थल की बारीकी से जांच की गई और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। यह स्पष्ट होता है कि लड़की के साथ बर्बरता की गई थी। यह भी देखा जा रहा है कि मृतका किसके संपर्क में थी?

Gopalganj:बिहार में गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा उच्च विद्यालय के पास एक किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र महज 16 साल है और वह सात माह की गर्भवती भी थी। मृतका की पहचान सनम कुमारी के रूप में हुई है जो बलुआ टोली निवासी सुभाष शाह की बेटी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। 

 

प्राप्त जानकरी के अनुसार मृतिका के गले पर काले रंग का धब्बा पाया गया है, जो गला दबाकर हत्या करने की ओर इशारा करता है। इसके अलावा नाक से खून निकल रहा था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि लड़की के साथ बर्बरता की गई थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतका सात माह की गर्भवती भी थी। यह जानकारी हेडक्वार्टर डीएसपी विजय कुमार मिश्रा ने खुद दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज पर जांच कर रही है, यानी न केवल हत्या की परिस्थिति, बल्कि यह भी देखा जा रहा है कि मृतका किसके संपर्क में थी? गर्भवती कैसे हुई और किन-किन लोगों की संलिप्तता हो सकती है? घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गांव के लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर कौन इतनी छोटी बच्ची के साथ इतना जघन्य अपराध कर सकता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं सौंपी है। पुलिस ने मृतिका के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किससे संपर्क में थी? पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम