लाइव न्यूज़ :

गोवा से रेप का आरोपी इंजीनियर गिरफ्तार, केस दर्ज ना करवाने की सालों तक पीड़िता को देता रहा धमकी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 22, 2019 08:36 IST

पुलिस इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विलांस के माध्यम से आरोपी सौरभ को खोजने लगी. उसके गोवा में होने का पता चला. अंबाझरी पुलिस दल ने गोवा पुलिस की मदद से सौरभ को दबोच लिया.

Open in App

नागपुर अंबाझरी पुलिस ने गोवा पुलिस के साथ मिलकर एक रेप के आरोपी सौरभ को गिरफ्तार किया है। छात्रा से कुछ सालों पहले रेप हुआ था लेकिन छात्रा ने बदनामी की वजह से ही पुलिस अथवा परिजनों को भी घटना की जानकारी नहीं दी. सौरभ पेशे से इंजीनियर है। 

सौरभ के लगातार धमकाए जाने से आहत होकर छात्रा ने दिसंबर 2016 में अंबाझरी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बलात्कार, छेड़खानी, धोखाधड़ी तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की.

सौरभ के कोलकाता का होने से पुलिस दल को वहां भेजा गया. परिजनों ने सौरभ की जानकारी होने से इनकार कर दिया. पुलिस के पास सौरभ की कोई जानकारी नहीं थी. परिजनों के संपर्क में रहने से सौरभ का पता नहीं चलने का पुलिस को भरोसा हो गया.

पुलिस इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विलांस के माध्यम से सौरभ को खोजने लगी. उसके गोवा में होने का पता चला. अंबाझरी पुलिस दल ने गोवा पुलिस की मदद से सौरभ को दबोच लिया. वह गोवा में ट्रैवल्स एजेंट का काम कर रहा था.

पुलिस से बचने के लिए पहचान छुपाकर रह रहा था. उसे गिरफ्तार कर नागपुर लाया गया. यहां अदालत में पेश कर 24 नवंबर तक हिरासत में लिया गया है. यह कार्रवाई निरीक्षक विजय करे, पीएसआई डोले, एएसआई दीपक, शरद, सिपाही महेश, दिनेश, ओमप्रकाश तथा कविता ने की.

टॅग्स :गोवारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत