लाइव न्यूज़ :

यूपी में दबंगई, डायल-100 टीम पर 6 बदमाशों ने किया हमला, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

By भाषा | Updated: October 2, 2019 13:18 IST

पुलिस के मुताबिक पीआरबी प्रभारी योगेंद्र तिवारी की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आरोपी दिनेश, अयोध्या और संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है। बीच बचाव करने पर छह दबंगों ने टीम पर ही हमला कर दिया।

बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई क्षेत्र में मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला कर तीन पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को जानकारी दी कि मंगलवार को महाराजगंज तराई के लोवकहवा गांव में मारपीट की सूचना मिलने पर डायल-100 सेवा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।

बीच बचाव करने पर छह दबंगों ने टीम पर ही हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस हमले में पीआरबी प्रभारी योगेंद्र प्रताप तिवारी, कान्स्टेबल दीप नारायण और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया।

हमले की सूचना मिलने पर महाराजगंज तराई थाने की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर तीनों पुलिसकर्मियों की जान बचाई। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि पीआरबी प्रभारी योगेंद्र तिवारी की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार को आरोपी दिनेश, अयोध्या और संजय को गिरफ्तार कर लिया। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?