लाइव न्यूज़ :

रेप और किडनैपिंग का आरोपी बाबा नित्यानंद देश छोड़कर भागा, 9 और 10 साल के बच्चों ने खोली आश्रम की सच्चाई

By भाषा | Updated: November 22, 2019 10:21 IST

गुजरात के अहमदाबाद में अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने और उन्हें बंधक बनाकर अनुयायियों से चंदा जुटाने के काम में लगाने के आरोप में स्वयंभू बाबा स्वामी नित्यानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने दो महिला अनुयायियों- साध्वी प्राण प्रियानंद और प्रियातत्व रिद्धि किरण को भी गिरफ्तार किया है।गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने कहा कि मामले में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

गुजरात पुलिस ने गुरुवार(21 नवंबर) को बताया कि स्वयंभू बाबा नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है। नित्यानंद के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज है । मामले में उसके खिलाफ सबूत जुटाने के लिए पुलिस ने उसकी दो महिला अनुयायियों को भी गिरफ्तार किया है । पुलिस ने बुधवार को अहमदाबाद में अपना आश्रम योगिनी सर्वज्ञपीठम चलाने के लिए बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने और उन्हें बंधक बनाकर अनुयायियों से चंदा जुटाने के काम में लगाने के आरोप में स्वयंभू बाबा स्वामी नित्यानंद के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था।

पीड़ित बच्चों ने बताया, 10 से ज्यादा दिनों से बंधक बनाकर रखा गया था

पुलिस ने दो महिला अनुयायियों- साध्वी प्राण प्रियानंद और प्रियातत्व रिद्धि किरण को भी गिरफ्तार किया है। दोनों पर कम से कम चार बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने और उन्हें एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखने का आरोप है। आश्रम के लिए चंदा एकत्र करने के काम में इन बच्चों का इस्तेमाल बाल श्रमिक के तौर पर किया जा रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक फ्लैट और योगिनी सर्वज्ञापीठम आश्रम से मुक्त कराए गए चार बच्चों के बयान पुलिस द्वारा दर्ज किए जाने के बाद इसी तरह के आरोपों पर नित्यानंद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि साध्वी प्राण प्रियानंद और प्रियातत्व रिद्धि किरण पर आश्रम चलाने की जिम्मेदारी है।

पुलिस ने बताया, ‘‘आश्रम के नौ और 10 साल के दो बच्चों ने हमें बताया कि उन्हें यातना दी जा रही थी और बाल श्रमिक के तौर पर उनसे काम करवाया जा रहा था। शहर के एक फ्लैट में उन्हें 10 से ज्यादा दिनों से बंधक बनाकर रखा गया था। इन आरोपों के बाद स्वामी नित्यानंद की दो अनुयायियों को गिरफ्तार कर लिया गया।’’

भारत आने के बाद नित्यानंद को गिरफ्तार किया जाएगा: गुजरात पुलिस

अहमदाबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक एस. वी. असारी ने बताया कि नित्यानंद विदेश भाग गया है और अगर जरूरत पड़ी तो गुजरात पुलिस उचित माध्यम के जरिए उसकी हिरासत हासिल करेगी। नित्यानंद कर्नाटक में उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद ही देश छोड़कर भाग गया था और उसे यहां ढूंढना समय की बर्बादी होगी।

असारी ने कहा, ‘‘ जरूरत पड़ने पर, हम उचित माध्यम के जरिए उसकी हिरासत हासिल करेंगे। उसके भारत आने के बाद हम यकीनन उसको गिरफ्तार करेंगे।’’ पुलिस ने मंगलवार को उसकी दो महिला अनुयायियों- साध्वी प्राण प्रियानंद और प्रियातत्व रिद्धि किरण को भी गिरफ्तार किया था। दोनों पर कम से कम चार बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने और उन्हें एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखने का आरोप है।

ग्रामीण अदालत ने बुधवार शाम दोनों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था और पुलिस उपाधीक्षक (अहमदाबाद ग्रामीण) के. टी. कमरिया उनसे पूछताछ करे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस नित्यानंद के आश्रम से लापता हुई एक महिला के मामले में भी जांच कर रही है। महिला के पिता जनार्दन शर्मा ने विवेकानंद पुलिस थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

इस बीच, गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने कहा कि मामले में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि डीजीपी ने मामले की गहन जांच के लिए संबंधित एसपी को एक टीम का गठन करने का निर्देश दिया है। जडेजा ने कहा, ‘‘ डीजीपी ने मामले की गहन जांच के लिए संबंधित एसपी से एक टीम का गठन करने को कहा है और मामले में संलिप्त हर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’ 

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना