लाइव न्यूज़ :

'घर, लिफ्ट, ऑफिस, पूल 6 महीने तक हर जगह हुआ शोषण', 15 वर्षीय गोवा पीड़िता ने अब बताई आरोपी स्विमिंग कोच की सच्चाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 9, 2019 15:50 IST

सोशल मीडिया पर स्विमिंग कोच सुरजीत गांगुली द्वारा किया गया छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो गया था जिसके बाद खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देगांगुली को नयी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से गिरफ्तार किया गया था। सुरजीत गांगुली पर 15 साल की लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया जो अंडर ट्रेनिंग कर रही थी।

गोवा पुलिस ने रेप के आरोप में स्विमिंग कोच सुरजीत गांगुली को सितंबर महीने में गिरफ्तार किया था। सुरजीत गांगुली पर  15 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाया था। सुरजीत गांगुली की जमानत याचिका कुछि दिनों पहले गोवा कोर्ट ने खारिज कर दी है। सुरजीत गांगुली पर 15 साल की लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया जो अंडर ट्रेनिंग कर रही थी। पीड़िता ने घटना के इतने दिनों बाद अपनी आपबीती बताई है। 

15 साल की पीड़िता ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा है कि आरोपी स्विमिंग कोच सुरजीत गांगुली ने उसके साथ घर में, लिफ्ट में, स्विमिंग पूल में, ऑफिस में हर जगह यौन शोषण किया है। पीड़िता ने कहा कि ऐसा आरोपी मार्च 2019 से कर रहा था। 

पीड़िता ने कहा, जब वह 14 मार्च 2019 को गोवा पहुंची, तो गांगुली ने अपने परिवार को खाने के लिए अपने फ्लैट में बुलाया। वह उसे अपनी बाइक पर ले गया। चौथे मंजिल के अपार्टमेंट पर जाने के लिए जब हम दोनों लिफ्ट में थे तो गांगुली मेरे पास आकर खड़ा हो गया और अपनी शर्ट उतार दी और "गंदी बातें करने लगा"। "वह मुझे मेरे दाहिने गाल पर अचानक से किस कर लिया, मैं उसके इस रवैये को देखकर हैरान हो गई थी। गांगुली ने तब मुझे इस घटना के बारे में चुप रहने की धमकी दी।'

पीड़िता ने आगे बताया, डिनर के बाद  गांगुली मुझे घर छोड़ने के लिए अपनी बाइक पर ले जाने को कहा। लेकिन मैं जाना नहीं चाहती थी। लेकिन मेरे परिजनों से जाने के लिए कहा। इसलिए मैं चली गई। मेरी फैमली वहां से पैदल चलकर घर आई थी।

पीड़िता ने ऐसे कैमरे में रिकॉर्ड की स्विमिंग कोच की हरकत 

पीड़िता ने कहा, जब गांगुली मेरे घर पर आया तो जबरन मेरे कमरे में आ गया और मेरे साथ यौन शोषण किया। उसने कई बार मुझे गलत तरीके से छुआ। मानों वह हर वक्त इस मौके की तलाश में रहता था कि वह मुझे कब छुए। 

पीड़िता ने कहा, 28 अगस्त 2019 को मेरे पैर में चोट लगी थी, मेरे घर पर घर डोरबेल बजी, जब मैंने दरवाजा खोला तो देखा मेरा कोच गांगुली  खड़ा था। उसने कहा कि वह मेरी सेहत के बारे में पूछने आया था। लेकिन मुझे पता था कि वह मेरे कमरे में आकर मेरे साथ गलत हरकत करेगा। इसलिए मैंने अपने फोन का कैमरा ऑन करके रखा था और उसे छिपा दिया था।'

लड़की के पिता ने पहले पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। पीड़ित और कोच दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। शिकायत में कहा गया है कि यह घटना गोवा के मापुसा में हुई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद, उत्तरी गोवा जिला पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई। उन्हें यह शिकायत ई-मेल से मिली और फिर मापुसा पुलिस थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई। जिसके बाद फरार चल रहे स्विमिंग कोच की गिरफ्तारी दिल्ली में हुई।  

टॅग्स :गोवारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने