लाइव न्यूज़ :

टीचर के विवादित बोल- ‘लिपस्टिक व छोटी ड्रेस वाली लड़कियां देती हैं रेप का न्योता’

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 30, 2018 14:41 IST

टीचर ने कहा है कि  लड़कियां, लड़कों के सामने छोटे कपड़े पहनती हैं जिस कारण से ही उनके साथ रेप जैसी दुर्घटनाएं होती हैं।

Open in App

रायपुर के केंद्रीय विद्यालय की एक टीचर ने रेप जैसी घटनाओं पर  विवादित बयान दिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक टीचर ने कहा है कि  लड़कियां, लड़कों के सामने छोटे कपड़े पहनती हैं जिस कारण से ही उनके साथ रेप जैसी दुर्घटनाएं होती हैं। टीचर ने इस तरह की बातें स्कूल की लड़कियों से एक काउंसलिंग सेशन में कही हैं। इस अध्यापिका का नाम स्नेहलता शंखवार बताया जा रहा है।

इस तरह की बातों से परेशान होने के बाद छात्राओं ने परिवार को परे घटनाक्रम के बारे में बताया। जिसके बाद सोमवार को लड़कियों के परिजन ने स्कूल के प्रिंसिपल भगवान दास अहीर से मामले की शिकायत की है। परिजनों के द्वारा शिकायत होने के बाद प्रिंसिपल ने यह बात स्वीकार की है कि उन्हें कुछ समय पहले एक गुमनाम खत मिला था, जिसमें यह बताया गया था कि आरोपी टीचर छात्रों से क्लास में क्या कहती है लेकिन उन्होंने यह सोचा था कि किसी ने उनके साथ कोई मजाक किया है। 

खबर के मुताबिक आरोपी टीचर जब बच्चों की काउंसलिंग कर रही थी तब 11वीं और 12वीं की छात्राओं ने उसका चुपके से एक ऑडियो टेप रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद पूरा मामला सही तरीके से सामने आया है। इस ऑडियो टेप के मुताबिक, टीचर ने लड़कियों को जींस न पहनने और लिपस्टिक न लगाने के लिए चेतावनी दी थी। टीचर ऑडियो में कह रही हैं कि लड़कियां अपने शरीर को केवल उस समय प्रदर्शित करती हैं जब उनके पास सुंदर चेहरा नहीं होता। लड़कियां बेशर्म होती जा रही हैं।

उसने कहा कि क्यों निर्भया इतनी रात को एक लड़के के साथ बाहर गई जो कि उसका पति नहीं था? निर्भया की मां को उसे रात में बाहर नहीं जाने देना चाहिए था। ऐसी घटनाओं को जो लड़कियां फेस करती हैं वे शापित होती हैं, यह उनके लिए किसी सजा से कम नहीं है। वहीं, मामला सामने आने के बाद परिजनों का कहना है कि टीचर कई बार ऐसी बातें कर चुकी है, लड़कों के सामने वह इस तरह की बातें करने से लड़कियों को शर्म आती है। इस मामले की जानकारी अब अधिकारियों को भी दी गई है, जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

टॅग्स :मिली स्कर्टरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?