लाइव न्यूज़ :

11वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने कॉलेज के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया, मामले की जांच में जुटी पुलिस, पॉक्सो के तहत केस दर्ज

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 3, 2024 13:31 IST

लड़की और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में लड़की के माता-पिता कोलार महिला पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच जारी है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे11वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने कॉलेज के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दियाकर्नाटक के कोलार जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आईलड़की एक लड़के के साथ पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थी

बेंललुरू: कर्नाटक के कोलार जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निजी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में पढ़ने वाली 17 वर्षीय लड़की ने सोमवार, 1 जुलाई को परिसर में एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस के अनुसार  11वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने महिला शौचालय में अपने बच्चे को जन्म दिया।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार लड़की और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में लड़की के माता-पिता कोलार महिला पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच जारी है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस ने मामला अपने हाथ में ले लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

जानकारी के मुताबिक लड़की एक लड़के के साथ पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थी। लड़की गर्भवती थी लेकिन यह अभी भी एक रहस्य है कि परिवार को गर्भावस्था का पता कैसे नहीं चला और उसने जानकारी क्यों छिपाई। चूंकि लड़की बच्चे को जन्म देने के बाद महिला परामर्शदाता के संपर्क में है इसलिए पुलिस उससे बाद में बात करेगी।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने दंड संहिता (आईपीसी) यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 6 (गंभीर प्रवेशन यौन हमला) और धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना) के तहत मामला दर्ज किया है। 

हालांकि मामला नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद दर्ज किया गया था लेकिन अपराध नौ महीने पहले हुआ था और नए कानून इस मामले में लागू नहीं होंगे। लड़की के पूरी तरह ठीक होने के बाद पुलिस बातचीत कगेगी और इस मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाएगी।

टॅग्स :कर्नाटकपोक्सोयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो