लाइव न्यूज़ :

बीच सड़क पर नाबालिक लड़की ने युवक को चलती स्कूटी पर लगाया गले, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2023 14:42 IST

मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने धारा 294, 279 के तहत केस दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल वीडियो लखनऊ के हजरतगंज का है।स्कूटी पर कपल के अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार लड़की नाबालिक है और युवक 23 साल का है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीच सड़क पर एक कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपल चलती स्कूटी पर ही रोमांस कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कपल का बीच सड़क पर रोमांस करना भारी पड़ गया है। दरअसल, इस मामले में स्कूटी चला रहे युवक को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, युवती नाबालिक बताई जा रही है। वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। इसे सिया चतुर्वेदी नाम की एक यूजर ने शेयर किया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो लखनऊ के हजरतगंज का है जहां युवती ने स्कूटी चला रहे शख्स को सीधा न बैठकर उल्टी तरफ से गले लगा रखा है। इस पूरी घटना को सड़क पर चल रहे एक शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक और उसकी स्कूटी को जब्त कर लिया है। 

सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता करने के आरोप

दरअसल, वीडियो के सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस ने कपल के खिलाफ सार्वजानिक स्थल पर अश्लीलता करने के आरोप में केस दर्ज किया है। बता दें कि युवक ने नाबालिक को गोद में बिठा रखा है और लड़की उसे गले लगा रही है, जबकि युवक आगे स्कूटी चला रहा है।

पुलिस ने लिया यह एक्शन

मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने धारा 294, 279 के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि युवक 23 साल का है जबकि लड़की नाबालिक है।  इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स कपल के खिलाफ कार्रवाई की लगातार मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :क्राइमवायरल वीडियोउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली