लाइव न्यूज़ :

गिरिडीहः कुएं की सफाई कर रहे तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत, एक गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2022 15:15 IST

झारखंड में गिरिडीह जिले के के देवरी थाना क्षेत्र के बरवाबाद का मामला है. तीन मजदूरों की कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. काम कर रहे सभी चार मजदूर बेहोश हो गए.चौथा मजदूर अभी भी बेहोश है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

रांचीः झारखंड में गिरिडीह जिले के के देवरी थाना क्षेत्र के बरवाबाद में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां घर के पास कुएं की सफाई के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि जहरीली गैस की चपेट में आने से इन लोगों की जान गई है.

 

 

सभी मजदूर कुएं की सफाई के लिए अंदर उतरे थे, इसी दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने लगा. इससे चार मजदूर बेहोश हो गए. बेहोश हुए मजदूरों को किसी तरह से कुएं से निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक मजदूर बेहोश है. उसका इलाज चल रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरवाबाद गांव निवासी गिरजा विश्वकर्मा के घर के कुएं में पानी गंदा हो गया था. इसलिए कुएं की सफाई करवायी जा रही थी. सफाई के दौरान पानी निकालने के लिए होंडा डीजल मशीन लगायी गई थी. मशीन स्टार्ट करते ही कुएं की सफाई करने में लगे मजदूर बेहोश हो गए.

चारों मजदूरों के बेहोश होने के बाद इन्हें अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. इस हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गई. मृतकों में दो जमुई के व एक बरवाबाद गांव का था. इस घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. लेकिन इस घटना के बाद कोहराम मच गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा