लाइव न्यूज़ :

गिरिडीहः पुआल में आग, 55 साल की महिला और 2 बच्चियां जिंदा जली

By एस पी सिन्हा | Updated: February 15, 2021 19:57 IST

झारखंड के बिरनी थाना क्षेत्र के बलगो पंचायत स्थित सलैयडीह गांव में आग में जिंदा जलने से तीन लोगों की मौत हो गई. 

Open in App
ठळक मुद्देमृतक के परिजनों ने बताया कि करीब 50 मीटर दूर पुआल पर तीनों सोती थीं.ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है.

रांचीः झारखंड में गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात खलिहान(पुआल) में लगी आग में झुलसकर 3 लोगों की मौत हो गई.

घटना तब घटी जब खलिहान में रखे पुआल में अचानक आग लग गई. यहां बिचाली से बने मचान में सो रहे तीन लोग जिंदा जल गए. तीनों की घटनास्थल पर मौत हो गई. इस हादसे में 55 साल की महिला और 2 बच्चियां पूरी तरह से जल गईं. घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मां, बेटी और पोती तीनों अपने घर के बगल में सर्दी के इस मौसम में पुआल की खतरी बना कर करीब तीन महीनों से रात को खलिहान में बने मचान पर सो रही थीं कि अचानक आग लग गई. तीनों पुआल पर सो रही थीं. तीनों कंबल ओढे थीं और तीनो की मौत मौके पर ही हो गई.

खतरी के अंदर बोरसी भी सुलगा कर रखती थी. लेकिन आग लगने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है. मृतकों में मुद्रिका देवी (55), उसकी बेटी गुड़िया कुमारी (14) और पोती झुलिया कुमारी (7) शामिल हैं. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है.

मुद्रिका देवी के बेटे सीताराम यादव ने बताया कि तीनों ही रोजाना घर से करीब 50 मीटर दूर पुआल पर सोती थीं. आधी रात में जब वो मचान में सो रहे थे, तब मचान में अचानक आग लग गई. सभी इतने गहरे नींद में थे की उन्हे कुछ पता नहीं चल पाया और सभी लोग आग चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गये और मौके पर मौत हो गई.

आग लगा देख कर आस-पास के लोग वहां पहुंचे. लेकिन तब-तक तीनों की मौत हो चुकी थी. आग कैसे लगी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए