लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद रेपः घर में नहीं थी बिजली, तीन-चार लोग पीछे के रास्ते घर में घुसे और अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बलात्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2024 21:02 IST

गाजियाबाद रेपः अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे बलात्कार किया, आरोपी पड़ोस में ही कबाड़ का काम करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिये भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को सम्भाला।

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित लिंक रोड क्षेत्र में 14 साल की एक लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। साहिबाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की शाम को लिंक रोड थाना क्षेत्र के बृज विहार चौकी इलाके में 14 साल की एक लड़की घर में अकेली थी, तभी कबाड़ का काम करने वाले दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने मारपीट कर उससे बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिये भेजा गया है। घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है। कथित पीड़िता की चाची ने संवाददाताओं को बताया कि बुधवार शाम छह बजे लड़की बच्चों को खिला रही थी तभी तीन-चार लोग पीछे के रास्ते घर में घुसे। उन्होंने कहा कि उस वक्त बिजली नहीं आ रही थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को सम्भाला।

अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे बलात्कार किया, आरोपी पड़ोस में ही कबाड़ का काम करते हैं। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने वारदात को अंजाम देने वाले लोगों को फांसी देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कबाड़ी की दुकान में घुसकर सामान बाहर फेंक दिया। एक ई-रिक्शा में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगाजियाबादPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?