लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद के लोनी में रेलवे लाइन पर युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस को इस बात का है शक

By भाषा | Updated: August 21, 2019 15:53 IST

मृतक की पहचान लोनी निवासी नितिन चौधरी के रूप में की गई है। गाजियाबाद पुलिस ने कॉलोनी वासियों जब मृतक के बारे में पूछा तो पता चला कि शराबी था।

Open in App
ठळक मुद्देराहगीरों ने मंगलवार को रेलवे लाइन के पास युवक का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि मृतक की पहचान लोनी निवासी नितिन चौधरी के रूप में हुई है

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक शराब का आदी था और इस वजह से उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गयी थी।

राहगीरों ने मंगलवार को रेलवे लाइन के पास युवक का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि मृतक की पहचान लोनी निवासी नितिन चौधरी के रूप में हुई है। कॉलोनी वासियों ने पूछताछ में बताया कि नितिन बहुत ज्यादा शराब पीता था। पुलिस को इस बात का भी शक है कि शराब के नशे में मृतक ट्रेन के नीचे आ गया हो। 

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार युवक की मौत ज्यादा शराब पीने के कारण हुई है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा।

टॅग्स :गाज़ियाबादउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!