लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में दो समलैंगिक लड़कियों ने शादी कर पुलिस से मांगी सुरक्षा, थाने पहुंचकर बोली- परिवारवाले जान के पीछे पड़े हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2019 17:20 IST

दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया कि दोनों कॉलेज में दोस्त बनी थी और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया है। दोनों ने पूरी जिंदगी एक साथ बिताने की ठानी है।

Open in App

गाजियाबाद में तकरीबन 24 वर्षीय दो लड़कियां सिहानी गेट थाने पहुंचीं और अपने परिवार वालों से जान का खतरा बताते हुये पुलिस से सुरक्षा मांगी है। इन दोनों लड़कियों का दावा है कि इन दोनों ने एक-दूसरे से प्यार करती हैं। ये दोनों लड़कियां शामली की रहने वाली हैं लेकिन फिलहाल गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके में रहती हैं। दोनों लड़कियां साहिबाबाद की कंपनी में साथ में नौकरी करती हैं। लड़कियों का दावा है कि उन दोनों मंदिर में शादी भी कर ली है। 

दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया कि दोनों कॉलेज में दोस्त बनी थी और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने पूरी जिंदगी एक साथ बिताने की ठानी है। उन दोनों ने कहा है कि अब उनके प्यार और रिश्ते के बारे में उनके घरवालों को पता चल गया है और वो उनके जान के दुश्मन बन गये हैं। 

दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वो पिछले दो महीने से गाजियाबाद में रह रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक गाजियाबाद पुलिस ने बताया, दोनों शिकायतकर्ता सुरक्षा मांगने के लिए एसएसपी ऑफिस जाना चाहती थी। लेकिन हमने उन्हें सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है और मोबाइल नंबर भी दिये हैं ताकी किसी आपात स्तिथि में फोन कर सके। जिस थाने में दोनों लड़कियों ने शिकायत की है उसी थाने में लड़की के पिता ने 12 जुलाई  उनके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 2 जुलाई को दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली थी। दोनों लड़कियां मौसेरी बहने हैं। इन दोनों लड़कियों ने वाराणसी के रोहनियां इलाके के हनुमान मंदिर में शादी की थी। 

टॅग्स :गाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारतजीवन के साथ ही मृत्यु भी हो गरिमापूर्ण?, कई देशों में इच्छामृत्यु को लेकर अलग-अलग कानून?

भारतगाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति?, 13 साल से जिंदा लाश?, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

भारतगाजियाबाद में आधे भी नहीं बनाए ईडब्ल्यूएस और पीएम आवास, जीडीए के गड़बड़झाले से सीएम योगी खफा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई