लाइव न्यूज़ :

गौरी लंकेश मर्डर केस: नवीन कुमार मुख्य आरोपी, SIT ने दाखिल की 650 पन्नों की चार्जशीट

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 30, 2018 17:52 IST

पिछले वर्ष 2017 सितंबर माह में वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की अज्ञात हमलावरों ने उनके निवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Open in App

बेंगलुरु, 30 मई: वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के आठ महीने बाद केस की जांच कर रही एसआईटी ने बुधवार को बेंगलुरु कोर्ट में एक चार्जशीट दाखिल की है। एसआईटी ने 650 पन्नों की चार्जशीट दर्ज की है। जिसमें नवीन कुमार को इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी बनाया गया है। इस चार्जशीट में 131 लोगों के बयान भी शामिल हैं। जिसमें फोरेंसिक साइंस लैब के अधिकारियों समेत आरोपी केटी नवीन और प्रवीण का भी बयान लिया गया है।

चार्जशीट के मुताबिक आरोपी नवीन, गौरी लंकेश के हत्यारों को पहले से जानता था। इस मामले में अब जल्द से जल्द से अडिशनल चार्जशीट दाखिल की जाएगी। चार्जशीट की मानें तो आरोपी प्रवीन ने गौरी लंकेश के घर की हत्या के पहले रैकी किया करता था। रैकी करने के बाद वह शूटर्स को जानकारी दिया करता था। गौरतलब है कि प्रवीण उर्फ सुचित इस मामले में गिरफ्तार दूसरा आरोपी है। 

सीएम दौरे में बिजी पुलिस ने पिता के गिड़गिड़ाने पर दर्ज की होती गुमशुदगी की FIR तो जिंदा होता ये दलित युवक

बता दें कि पिछले वर्ष 2017 सितंबर माह में वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की अज्ञात हमलावरों ने उनके निवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक  अनुसार, गौरी को रात लगभग 8.30 बजे उस समय बिल्कुल करीब से गोली मारी गई। इस वक्त जब वह राजराजेश्वरी नगर में अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गौरी के माथे पर तीन गोलियां दागी गईं थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई है। 

कौन है नवीन कुमार 

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी नवीन कुमार कट्टरपंथी हिंदू संगठनों से नजदीकी रिश्ते हैं। हिंदू देवी-देवताओं के कथित अपमान को लेकर वह  गौरी लंकेश से नाराज चल रहा था। नवीन मांड्या जिले का रहने वाला था। नवीन ने ही लंकेश मर्डर के अन्य दो आरोपियों अभि और अनि को शूटिंग की ट्रेनिंग दी थी। वह अवैध हथियार की डीलिंग के लिए अक्सर मुंबई और पुणे जाता रहता था।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला