लाइव न्यूज़ :

गौरी लंकेश हत्याकांड: एसआईटी ने दाखिल किया अतिरिक्त आरोप पत्र, सनातन संस्था पर आरोप

By भाषा | Updated: November 24, 2018 13:15 IST

इस गैंग पर बुद्धिजीवियों एम एम कलबुर्गी, नरेंद्र दाभोलकर और गोविंद पानसरे की हत्या में शामिल होने का भी संदेह है। 

Open in App

बेंगलुरू, 24 नवंबर (भाषा): पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बेंगलुरू की एक अदालत में एक अतिरिक्त आरोप पत्र दाखिल किया है और हिंदू सगंठन सनातन संस्था पर आरोप लगाया है। विशेष जांच दल ने प्रधान नागरिक और सत्र अदालत में शुक्रवार को नौ हजार 235 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोप पत्र में कहा गया है कि सतातन संस्था के भीतर एक नेटवर्क ने गौरी लंकेश को निशाना बनाया। इसमें यह भी कहा गया है कि गौरी की हत्या की साजिश पांच साल से रची जा रही थी। 

विशेष लोक अभियोजक एस बालन ने पीटीआई-भाषा को बताया, "मृतक और हत्यारे के बीच निजी या कोई अन्य रंजिश नहीं थी। उन्हें इसलिए मारा गया क्योंकि वह एक खास विचारधारा को मानती थीं, उसके बारे बोलती और लिखती थीं। इसलिए यह कोई विचारधारा और कोई संगठन होगा।" 

विशेष जांच दल ने इस मामले की जांच आगे भी जारी रखने की इजाजत मांगी है। इससे पहले मई में जांच दल ने सनसनीखेज मामले में पहला आरोप पत्र दाखिल किया था। वाम समर्थक और हिंदुत्व विरोधी विचारों के लिए जानी जाने वाली 55 वर्षीय लंकेश की पिछले साल पांच सितंबर को उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे देश में रोष फैल गया था।

इसके बाद सिद्धरमैया सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया था। एसआईटी के सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस मामले में अब तक शूटर परशुराम वाघमारे और हत्या के मास्टरमाइंड अमोल काले, सुजीत कुमार उर्फ प्रवीन और अमित देगवेकर समेत 18 लोग आरोपी हैं।

इस गैंग पर बुद्धिजीवियों एम एम कलबुर्गी, नरेंद्र दाभोलकर और गोविंद पानसरे की हत्या में शामिल होने का भी संदेह है। 

टॅग्स :गौरी लंकेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJalna civic poll result: गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी श्रीकांत पंगारकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर वार्ड 13 से जीते

भारतGauri Lankesh Murder Case: कर्नाटक हाईकोर्ट ने गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी मोहन नायक को दी जमानत

भारतगौरी लंकेश हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी पर केसीओसीए की धाराएं बहाल कीं, हाईकोर्ट का आदेश रद्द किया

विश्वकनाडा के शहर में पांच सितंबर को मनाया जाएगा गौरी लंकेश दिवस

भारतपत्रकार गौरी लंकेश की हत्या का आरोपी झारखंड से दबोचा गया, पेट्रोल पंप पर रह रहा था पहचान छिपाकर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा