लाइव न्यूज़ :

Ganpat Gaikwad Arrested: कल्याण से बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने कहा- अगर मेरे बेटे को थाने के अंदर पुलिस के सामने पीटा, तो मैं क्या करूंगा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 3, 2024 10:59 IST

Ganpat Gaikwad Arrested: कल्याण पश्चिम से भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और उनके दो सहयोगियों को ठाणे पुलिस ने पुलिस स्टेशन के अंदर शिव सेना के एकनाथ शिंदे गुट के कल्याण शहर अध्यक्ष और कार्यकर्ता महेश गायकवाड़ पर गोलीबारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। 

Open in App
ठळक मुद्दे शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रमुख महेश गायकवाड़ पर गोलियां चलाईं।हम तीन और आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Ganpat Gaikwad Arrested: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने अपने सहयोगी शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट नेता को गोली मार दी। इस घटना को लेकर सत्ता और विपक्ष में हो हल्ला शुरू हो गया है। भूमि विवाद को लेकर विपक्ष ने शिंदे सरकार पर हमला तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया घटना के पीछे संपत्ति विवाद लग रहा है और आगे की जांच जारी है। कल्याण पश्चिम के गणपत गायकवाड़ और हर्षल नाना केने ने पहले उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक के केबिन के अंदर महेश और राहुल पाटिल पर गोलीबारी की। संदीप अनंत सरवनकर और अन्य सहयोगियों पर भी मामला दर्ज किया गया, क्योंकि वे गणपत का समर्थन कर रहे थे। सरवनकर को गणपत और केने के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन 4-ठाणे) सुधाकर पठारे ने कहा कि हम तीन और आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे संपत्ति विवाद के बाद गणपत और महेश हिल लाइन पुलिस स्टेशन आए थे, जब बहस हुई तो वे वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के कार्यालय में बैठे थे।

बहस इतनी बढ़ गई कि गणपत और उसके पक्ष के एक अन्य व्यक्ति ने कथित तौर पर महेश और पाटिल पर कई राउंड गोलियां चला दीं। महेश और पाटिल को पहले उल्हासनगर के मीरा अस्पताल ले जाया गया और बाद में ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। गणपत गायकवाड़ ने अपनी गिरफ्तारी से पहले कहा कि उनके बेटे को पुलिस थाने में पीटा जा रहा था इसलिए उन्होंने फायरिंग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र में ‘‘अपराधियों का साम्राज्य’’ स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। महेश गायकवाड़ को पहले एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें ठाणे स्थित एक निजी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रभारी गोपाल लांडगे ने कहा, ‘‘उनका (महेश गायकवाड़ का) ऑपरेशन सफल रहा।’’

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे के मुताबिक गणपत गायकवाड़ का बेटा जमीन संबंधी विवाद के सिलसिले में शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने आया था, तभी महेश गायकवाड़ अपने लोगों के साथ वहां पहुंचे। बाद में गणपत गायकवाड़ भी थाने पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि विधायक और शिवसेना नेता के बीच विवाद के दौरान गणपत गायकवाड़ ने वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष के अंदर महेश गायकवाड़ पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं, जिससे वह और उनका सहयोगी घायल हो गए।

गणपत गायकवाड़ ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘हां, मैंने खुद (उन्हें) गोली मारी। मुझे कोई पछतावा नहीं है। अगर मेरे बेटे को पुलिस थाने के अंदर पुलिस के सामने पीटा जा रहा है, तो मैं क्या करूंगा।’’ उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पांच गोलियां चलाईं। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ‘‘महाराष्ट्र में अपराधियों का साम्राज्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यदि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं तो महाराष्ट्र में केवल अपराधी पैदा होंगे। आज उन्होंने मुझ जैसे भले आदमी को अपराधी बना दिया।’’ पुलिस ने गणपत गायकवाड़ के अलावा दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि उन पर 307 (हत्या का प्रयास) और 120बी (आपराधिक साजिश) सहित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। भाषा ठाणे, दो फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक पुलिस थाने के परिसर में शुक्रवार देर रात हुई गोलीबारी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का एक स्थानीय नेता घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस थाने में रात करीब 10.30 बजे हुई इस घटना में एक प्रतिद्वंद्वी राजनेता शामिल था। सूत्रों ने बताया कि इस गोलीबारी में शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ घायल हो गए और उन्हें ठाणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्रशिव सेनाएकनाथ शिंदेEknath Shinde
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई