लाइव न्यूज़ :

सहायक कार्यकारी अभियंता साहू अरेस्ट, 102 प्रतिशत अधिक संपत्ति रखने का आरोप, 1.38 करोड़ जब्त, सोने-चांदी के गहने सहित कई सामान बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2022 15:15 IST

भ्रष्टाचार रोधी सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को गंजम जिले में बघुआ सिंचाई परियोजना के सहायक कार्यकारी अभियंता विष्णु चरण साहू को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देइंजीनियर पर आय के ज्ञात स्रोत से 102 प्रतिशत अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। बेहरामपुर के बिजय बिहार मोहल्ले में 1.38 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति का पता लगा। 11.48 लाख रुपये का घरेलू सामान बरामद किया गया। 

बेरहामपुरः ओडिशा के गंजम जिले में जल संसाधन विभाग के एक सहायक कार्यकारी अभियंता को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

 

अधिकारियों के मुताबिक, इंजीनियर पर आय के ज्ञात स्रोत से 102 प्रतिशत अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। भ्रष्टाचार रोधी सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को गंजम जिले में बघुआ सिंचाई परियोजना के सहायक कार्यकारी अभियंता विष्णु चरण साहू को गिरफ्तार कर लिया।

सतर्कता विभाग की टीम को शुक्रवार को गंजम जिले में नौ स्थानों पर तलाशी के दौरान बेहरामपुर के बिजय बिहार मोहल्ले में 1.38 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति का पता लगा, जो विष्णु चरण साहू के नाम पर बताई जा रही हैं।

सतर्कता विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इसके अलावा साहू के पास 85.33 लाख रुपये की बैंक, डाकघर और बीमा जमा राशि, 9.99 लाख रुपये मूल्य का चार पहिया वाहन, 1.61 लाख रुपये से अधिक मूल्य के तीन दोपहिया वाहन, 8.35 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 11.48 लाख रुपये का घरेलू सामान बरामद किया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड