लाइव न्यूज़ :

मुंबई विस्फोटों के दोषी और भगोड़ा आरोपी टाइगर मेमन के भाई यूसुफ मेमन की केन्द्रीय कारागार में मौत

By भाषा | Updated: June 26, 2020 19:13 IST

नासिक के पुलिस आयुक्त विश्वास नांग्रे पाटिल ने यूसुफ मेमन की मौत की पुष्टि की। टाइगर मेमन और भगोड़ा गैंगस्टर दाऊद इब्राहीम को जहां मुंबई विस्फोटों का मास्टरमाइंड बताया जाता है, वहीं यूसुफ पर मुंबई में अल हुसैनी बिल्डिंग स्थित अपने फ्लैट और गैराज को आतंकी गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराने का आरोप था।

Open in App
ठळक मुद्देमौत के कारणों का अभी पता लगाया जाना बाकी है और उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए धुले भेजा जाएगा। मुंबई में 12 मार्च 1993 को हुए बम विस्फोटों में कम से कम 250 लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हुए थे। मामले में गिरफ्तार एक और मेमन बंधु याकूब मेमन को 2015 में फांसी दे दी गई थी।

मुंबईःमुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के मामले में दोषी और भगोड़ा आरोपी टाइगर मेमन के भाई यूसुफ मेमन की महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित नासिक रोड केन्द्रीय कारागार में शुक्रवार को मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि 57 वर्षीय मेमन ने शुक्रवार सुबह सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि मेमन को जिला सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान पूर्वाह्न करीब पौने ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का अभी पता लगाया जाना बाकी है और उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए धुले भेजा जाएगा। नासिक के पुलिस आयुक्त विश्वास नांग्रे पाटिल ने यूसुफ मेमन की मौत की पुष्टि की। टाइगर मेमन और भगोड़ा गैंगस्टर दाऊद इब्राहीम को जहां मुंबई विस्फोटों का मास्टरमाइंड बताया जाता है, वहीं यूसुफ पर मुंबई में अल हुसैनी बिल्डिंग स्थित अपने फ्लैट और गैराज को आतंकी गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराने का आरोप था।

विशेष टाडा अदालत ने 2007 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद पहले उसे औरंगाबाद जेल में और फिर नासिक जेल में रखा गया था। मामले में गिरफ्तार एक और मेमन बंधु याकूब मेमन को 2015 में फांसी दे दी गई थी। मुंबई में 12 मार्च 1993 को हुए बम विस्फोटों में कम से कम 250 लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हुए थे। 

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत