लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर राजू ठेहट की सीकर में गोली मारकर हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 3, 2022 12:43 IST

सीकर के उद्योग नगर इलाके में गैंगस्टर राजू ठेहट की उसके घर के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देगैंगस्टर राजू ठेहट की शनिवार को राजस्थान के सीकर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।पता चला है कि आनंदपाल गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग मिलकर काम कर रहे थे।लॉरेंस गैंग के हिस्ट्रीशीटर रोहित गोदारा ने राजू ठेहट की मौत की जिम्मेदारी ली है।

जयपुर: गैंगस्टर राजू ठेहट की शनिवार को राजस्थान के सीकर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीकर के उद्योग नगर इलाके में उनके घर के पास अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आनंदपाल गैंग में राजू ठेहट की दुश्मनी चल रही थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों से पता चला है कि आनंदपाल गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग मिलकर काम कर रहे थे। 

लॉरेंस गैंग के हिस्ट्रीशीटर रोहित गोदारा ने राजू ठेहट की मौत की जिम्मेदारी ली है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने आनंदपाल और बलवीर की हत्या का बदला ले लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश पीड़िता पर सरेआम फायरिंग कर रहे हैं। वीडियो में चार आरोपी नजर आ रहे हैं।

घटना की जिम्मेदारी लेने वाला रोहित गोदारा फिलहाल अजरबैजान से लॉरेंस एंड गोल्डी की क्राइम कंपनी चलाता है। वह भारत में वांछित अपराधी है। फरारी के दौरान दीपक टीनू को पनाह देने और ग्रेनेड देने में रोहित का हाथ था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, बदमाश 10 साल से राजू ठेहट को मारने की योजना बना रहे थे।

राजू ठेहट ने एक बार आनंदपाल पर जेल में हमला कर दिया था, जिसमें आनंदपाल तो बच गया लेकिन एक व्यक्ति मारा गया। आनंदपाल की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड अनुराधा ने लॉरेंस बिश्नोई और कला जठेड़ी से हाथ मिलाया। माना जा रहा है कि लॉरेंस और काला जठेड़ी गैंग ने मिलकर राजू ठेहट की हत्या कराई थी। अनुराधा को हाल ही में एनआईए ने गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :राजस्थानसीकरक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज