लाइव न्यूज़ :

Gangster Lawrence Bishnoi Gang: जोगबनी से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कुख्यात शूटर कृष्ण कुमार अरेस्ट, बिहार पुलिस ने ऐसे कसा शिकंजा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 9, 2024 14:19 IST

Gangster Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ जयप्रकाश पिता शांताराम बीकानेर, राजस्थान के जवाहर सर्किल थाना का निवासी बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएक वर्ष पूर्व 2023 में बीकानेर के जी ग्रुप के होटल में एक करोड़ की फिरौती मामले में गिरफ्तार किया गया था। मामले में इन सभी के द्वारा जी ग्रुप के होटल में 16 राउंड फायरिंग भी की गई थी। खिड़की तोड़ कर वह फरार हो कर नेपाल के विराटनगर में फेक भारतीय आईडी के सहारे नाम बदल कर रह रहा था।

Gangster Lawrence Bishnoi Gang: बिहार में अररिया जिले के पुलिस को एक बडी सफलता हाथ लगी है, जिसमें उसने जोगबनी से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कुख्यात शूटर कृष्ण कुमार उर्फ जय प्रकाश को गिरफ्तार किया है। जोगबनी रेलवे स्टेशन के पास एटीएम फ्रॉड मामले में पुलिस ने उसे धर दबोचा। कृष्ण कुमार उर्फ जय प्रकाश राजस्थान के बीकानेर में एक होटल से जुड़े फिरौती मामले में वो मोस्ट वांटेड है और रिमांड होम से भागकर वह विराटनगर में छिपकर रह रहा था। सबसे मजेदार बात तो यह है कि अररिया पुलिस जिसे एक मामूली एटीएम फ्रॉड समझ रही थी, वह राजस्थान के बिश्नोई ग्रुप का शूटर निकला। सूत्रों के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ जयप्रकाश पिता शांताराम बीकानेर, राजस्थान के जवाहर सर्किल थाना का निवासी बताया जा रहा है।

हालांकि कई नामों से जाने जाना वाला यह आरोपी एक वर्ष पूर्व 2023 में बीकानेर के जी ग्रुप के होटल में एक करोड़ की फिरौती मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में इन सभी के द्वारा जी ग्रुप के होटल में 16 राउंड फायरिंग भी की गई थी। गिरफ्तारी के बाद बीकानेर के रिमांड होम में रखा गया था।

 लेकिन वहां से खिड़की तोड़ कर वह फरार हो कर नेपाल के विराटनगर में फेक भारतीय आईडी के सहारे नाम बदल कर रह रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह साइबर अपराध का भी मास्टरमाइंड है और नेपाल में रह कर वह अररिया आदि सीमावर्ती जिले में एटीएम फ्रॉड करने का काम करता था। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह पुलिस ने उसे नाटकीय ढंग से जोगबनी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे अररिया मुख्यालय पहुंचा दिया है, जहां उससे पूछताछ की जायेगी। जबकि पुलिस की सूचना पर विभिन्न जांच एजेंसियां, राजस्थान पुलिस व एसटीएफ पूछताछ के लिए अररिया पहुंचने वाली हैं। दरअसल, बेहद कम उम्र के आरोपी के दुबई, पाकिस्तान समेत कई देशों से लिंक है। पुलिस इसे भारत के खुफिया जानकारी को साझा करने का एजेंट भी मान रही है। वैसे पूछाताछ के बाद बडे खुलासे होने की संभावना है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला