लाइव न्यूज़ :

निर्भया की बरसी के दिन ही दिल्ली में गैंगरेप, पीड़िता को मिली जान से मारने की धमकी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 18, 2017 12:02 IST

 इस घटना के बाद दिल्ली में महिलाओं की सेफ्टी को लेकर फिर से कई सवाल खड़े हो गए हैं। 

Open in App

देश में 16 दिसंबर को निर्भया कांड की बरसी पर शोक मनाते हुए देश में महिला सुरक्षा का संकल्प लिया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर बरसी के दिन बाद ही दिल्ली में फिर से  'निर्भया कांड' को दोहराया गया। दिल्ली के शालीमार बाग में शनिवार की रात तीन लोगों ने एक पार्क में कथित तौर पर 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। यह घटना ठीक उसी दिन घटी जब निर्भया कांड की पांचवीं बरसी मनाई जा रही थी। पुलिस ने बताया कि घरेलू सहायिका का काम करने वाली लड़की एक दोस्त के साथ हैदरपुर झुग्गी बस्ती के पास एक पार्क में बैठी थी तभी तीन लोग आए और लड़की के साथ बैठे लड़के से मारपीट करने लगे। 

पुलिस का कहना है कि पुलिस जब लड़की ने आरोपियों को अपने दोस्त की पिटाई करने से रोका तो उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने पीड़िता को इस बात की धमकी भी दी कि अगर इस घटना जिक्र किया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। घटना के बाद आरोपी लड़की का मोबाइल फोन भी ले गए ताकि वह किसी को इस घटना के बार में ना बता पाए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम भी गठित की गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया और पीड़िता का बयान दर्ज किया। पुलिस ने बयान के आधार पर मारपीट, अगवा करने व गैंगरेप समेत पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताय कि पीड़िता परिवार के साथ शालीमार बाग के हैदरपुर गांव के पास बनी झुग्गियों में रहती है। उसकी मां और पीड़िता कोठियों में मेड का काम करके गुजरा करते हैं। इस घटना के बाद दिल्ली में महिलाओं की सेफ्टी को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपदिल्ली क्राइमनिर्भया गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला