लाइव न्यूज़ :

बदमाशों ने AK-47 से थाने पर किया हमला, 5 लाख घोषित इनामी वॉन्टेड विक्रम गुर्जर को छुड़ा ले गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2019 11:21 IST

इस घटना के बाद दक्षिण हरियाणा पुलिस हाई अलर्ट पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरे हरियाणा से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की 10 से अधिक टीमों को बुलाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे पपला पर हत्या, लूट, रंगदारी के करीब 20 मामले दर्ज हैं।बता दें कि बहरोड़ पुलिस ने एक दिन पहले ही उसे 31 लाख रुपये कैश के साथ पकड़ा था।

राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड थाना में शुक्रवार (6 सितंबर) को कई बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई और मोस्ट वांटेड विक्रम गुर्जर को छुड़ा ले गए। विक्रम गुर्जर पपला के नाम से मशहूर है। यह दक्षिण हरियाणा का बेहद ही खुंखार बदमाश है। 

बताया जा रहा है 30 से ज्यादा हथियारबंद बदमाश 6-7 कारों में सवार होकर थाने में घुस आए। इसके बाद उन्होंने AK-47 राइफल से अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलीबारी से थाने में मौजूद पुलिस अपने कमरों में घुस गए। इसके बाद बदमाशों ने विक्रम गुर्जर को लॉकअप से छुड़ा ले गए। 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्रगढ़ के गांव खैरोली के रहने वाले गैंगस्टर पपला पर हत्या, लूट, रंगदारी के करीब 20 मामले दर्ज हैं। 5 लाख का इनाम भी घोषित है। बता दें कि बहरोड़ पुलिस ने एक दिन पहले ही उसे 31 लाख रुपये कैश के साथ पकड़ा था।

हाई अलर्ट पर पुलिस

इस घटना के बाद दक्षिण हरियाणा पुलिस हाई अलर्ट पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरे हरियाणा से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की 10 से अधिक टीमों को बुलाया गया है। हालांकि पुलिस पपला की खोजबीन कर रही है। पुलिस को शक है कि पपला गुड़गांव, रेवाड़ी या महेंद्रगढ़ में ही छुपा होगा। 

बताया जा रहा है कि थाने पर हमले के बाद भागने के दौरान बदमाशों की दो कार क्षतिग्रस्त हुईं तो उन्होंने पिकअप व स्कॉर्पियो कार लूट की वारदात को भागने के लिए अंजाम दिया। 

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब पपला को उसके गुर्गे लेकर भागे हों। इससे पहले भी इसी तरह हमला कर पपला को छुड़ा ले गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी 2016 में नारनौल पुलिस ने उसे पकड़ा था। सितंबर 2017 में महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेशी के दौरान उसके गुर्गों ने इसी तरह अंधाधुंध फायरिंग के बाद छुड़ाकर ले गए थे।

टॅग्स :हरियाणापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला