लाइव न्यूज़ :

सेवानिवृत्त दरोगा से सूद पर ली धनराशि लौटाने में असफल फर्नीचर कारोबारी ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर खाया जहर, मौत

By भाषा | Updated: August 29, 2019 13:48 IST

कारोबारी की बुधवार रात अस्पताल में मौत हो गई। सुभाषनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) संसार सिंह ने बताया कि बीडीए कालोनी, करगैना में रहने वाले हरी प्रसाद मीना (60) ने दो साल पहले एक सेवानिवृत्त दारोगा के भाई राजीव सक्सेना से ब्याज पर डेढ़-दो लाख रुपये उधार लिए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे मीना ने सुसाइड नोट में खुद को तनाव ग्रस्त बताते हुए लिखा कि वह कभी भी आत्महत्या कर सकते हैं। सिंह ने बताया कि हरी प्रसाद दोपहर दो बजे एसएसपी आफिस पहुंचे और जहर खा लिया।

एक सेवानिवृत्त दरोगा और उसके भाई से कथित रूप से सूद पर ली गई धनराशि लौटाने को लेकर परेशान बरेली के एक फर्नीचर कारोबारी ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर जहर खा लिया।

कारोबारी की बुधवार रात अस्पताल में मौत हो गई। सुभाषनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) संसार सिंह ने बताया कि बीडीए कालोनी, करगैना में रहने वाले हरी प्रसाद मीना (60) ने दो साल पहले एक सेवानिवृत्त दारोगा के भाई राजीव सक्सेना से ब्याज पर डेढ़-दो लाख रुपये उधार लिए थे।

मीना के परिवार वालों का आरोप है कि बदले में वह चार लाख रुपये दे चुके थे लेकिन इसके बावजूद सूदखोर राजीव और उसका सेवानिवृत्त दारोगा भाई अशोक कुमार उन पर बकाया बताते रहे। आरोपियों ने उनसे उनका मकान भी अपने नाम लिखवा लिया। मीना ने सुसाइड नोट में खुद को तनाव ग्रस्त बताते हुए लिखा कि वह कभी भी आत्महत्या कर सकते हैं।

सिंह ने बताया कि हरी प्रसाद दोपहर दो बजे एसएसपी आफिस पहुंचे और जहर खा लिया। वहां मौजूद लोगों को उन्होंने कुछ नहीं बताया लेकिन पास में सल्फाज के पैकेट पड़े देखकर लोगों को शंका हुई। सूचना मिलने पर एसपी (देहात) ने उन्हें बुलाकर न्याय का भरोसा दिलाया और एक गाड़ी से सुभाषनगर थाने भेजा।

थाने पहुंचते-पहुंचते उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। थाना पुलिस ने उन्हें एक अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां रात में हरी प्रसाद की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अशोक कुमार व उनके भाई राजीव सक्सेना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा