लाइव न्यूज़ :

NEET फर्जीवाड़े का भगोड़ा सरकारी डॉक्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 50 हजार रुपये का इनामी था, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 15, 2022 15:42 IST

पकड़े गए डॉक्टर अफरोज ने बताया कि उसने साल 2010-11 में कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन लिया था और साल 2017-18 में वह एमबीबीएस परीक्षा को पास किया था। 2019 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से डॉक्टर अफरोज अहमद का सेलेक्शन मेडिकल ऑफिसर के पद पर हुआ और वर्तमान में वह लखनऊ के दाउदनगर पीएचसी और मोहनलालगंज सीएचसी में बतौर चिकित्सा अधिकारी तैनात है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर अफरोज का जेल में बंद NEET गैंग के मास्टर माइंड नीलेश के साथ साल 2018-19 में परिचय हुआ था2021 की NEET परीक्षा में 4 कैंडिडेट को पास कराने के लिए अफरोज सॉल्वर बनकर बैठा थासितंबर 2021 की NEET परीक्षा में सॉल्वर जुली के पकड़े जाने के बाद अफरोज नेपाल भाग गया था

वाराणसी: NEET फर्जीवाड़े के भगोड़े सरकारी डॉक्टर को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरार डॉक्टर अफरोज अहमद सॉल्वर गैंग के मुख्य सदस्य था और यूपी पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का का इनामी भी घोषित किया हुआ था।

वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से डॉक्टर अफरोज अहमद को सिंहपुर बाईपास के पास से देर रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के वक्त आरोपी अफरोज अहमद के पास से पुलिस ने NEET परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के ऑरिजनल सर्टिफिकेट भी बरामद किये हैं।

पुलिस से पूछताछ में डॉक्टर अफरोज ने बताया कि उसने साल 2010-11 में कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन लिया था और साल 2017-18 में वह एमबीबीएस परीक्षा को पास किया था।

उसके बाद साल 2019 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से डॉक्टर अफरोज अहमद का सेलेक्शन मेडिकल ऑफिसर के पद पर हुआ और वर्तमान में वह लखनऊ के दाउदनगर पीएचसी और मोहनलालगंज सीएचसी में बतौर चिकित्सा अधिकारी तैनात है।

डॉक्टर अफरोज अहमद ने साल 2020 में डॉक्टर शिफा खान से निकाह किया जो लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में चिकित्सक के पद पर थीं। डॉक्टर अफरोज का लखनऊ में ओसामा और जेल में बंद मास्टर माइंड नीलेश के साथ साल 2018-19 में परिचय हुआ।

उसके बाद तीनों ने मिलकर NEET परीक्षा में धांधली का खेल शुरू किया। उसके बाद अफरोज साल 2021 की NEET परीक्षा में 4 कैंडिडेट को पास कराने के लिए सॉल्वर बनकर बैठा।

इसके अलावा अफरोज ने पुलिस को यह भी बताया कि वह 12 सितंबर 2021 को NEET परीक्षा वाले दिन सॉल्वर जुली और गैंग के अन्य मेंबर के पकड़े जाने के बाद नेपाल भाग गया था।

नेपाल से वापस लौटने के बाद अफरोज अलग-अलग समय में हिमांचल प्रदेश, दिल्ली और अपनी ससुराल अमेठी में छिप कर रहा। इस दौरान अफरोज इलाहाबाद हाईकोर्ट से एंटीसिपेटरी बेल पाने की भी नाकाम कोशिश की।

अफरोज ने बताया कि 2010 में उसने जो पीएमटी परीक्षा पास की ती, उसमें भी फर्जीवाड़ा था। काउंसलिंग के समय एक अज्ञात व्यक्ति ने शिकायत कर दी की अफरोज का सेलेक्शन फर्जी तरीके से सॉल्वर बैठाकर हुआ है, जिस पर जांच के बाद थाना स्वरूप नगर कानपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था।

उस शिकायत और मुकदमे की जांच के कारण अफरोज की इंटर्नशिप भी रोक दी गई थी, मगर बाद में 2017 में मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लग जाने के बाद उसे इंटर्नशिप पूरा करने का मौका मिल गया था। 

टॅग्स :नीटवाराणसीPoliceक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला