लाइव न्यूज़ :

नाबालिग से दुष्कर्म, आजीवन कारावास की सजा काट रहे राजद के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव को मिली 15 दिनों की पेरोल 

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2025 16:26 IST

राजबल्लभ यादव की छवि नवादा के बाहुबली नेता की रही है। 2016 में 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्दे इलाज के साथ-साथ पुश्तैनी जमीन का भाइयों के बीच बंटवारा करने के लिए स्वीकृत की गई है। घर में ले जाया गया, जहां नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया गया।विवाद बढ़ने के बाद राजबल्लभ यादव ने आत्मसमर्पण कर दिया था।

पटनाः नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे राजद के बाहुबली नेता और नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव को 15 दिनों की पेरोल दी गई है। गृह विभाग के कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय ने उनकी पैरोल को मंजूरी दी है। बेऊर जेल में बंद राजबल्लभ यादव के जेल से बाहर आने की तिथि से यह पैरोल प्रभावी होगी। जेल आईजी प्रणव कुमार ने आदर्श केंद्रीय कारा बेऊर के जेल अधीक्षक को इस संबंध में पत्र लिखकर सूचित किया है। जानकारी के मुताबिक यह पैरोल उनकी वृद्ध मां और स्वयं की बीमारी के इलाज के साथ-साथ पुश्तैनी जमीन का भाइयों के बीच बंटवारा करने के लिए स्वीकृत की गई है। बता दें कि राजबल्लभ यादव की छवि नवादा के बाहुबली नेता की रही है। 2016 में 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

लड़की ने दावा किया था कि 6 फरवरी, 2016 को जन्मदिन की पार्टी के बहाने उसे एक बोलेरो गाड़ी से एक घर में ले जाया गया, जहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। यह मामला कुछ समय तक ठंडे बस्ते में रहा, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद राजबल्लभ यादव ने आत्मसमर्पण कर दिया था।

इस केस के ट्रायल के दौरान उच्च न्यायालय में बीस गवाहों ने अपनी गवाही दी थी, जिसके बाद उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। राजबल्लभ यादव को इससे पहले 6 अगस्त 2023 में भी 15 दिनों का पेरोल मिला था। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में सजायाफ्ता राजबल्लभ यादव को 15 दिनों का पेरोल उस समय भी जेल प्रशासन ने मां के इलाज कराने के लिए दिया था।

जेल प्रशासन के मुताबिक राजबल्लभ यादव ने आवेदन दिया था कि उसकी मां की तबीयत खराब है, लिहाजा उसे 15 दिनों के लिए पेरोल पर रिहा कर दिया जाए। इसके बाद उसे 15 दिनों के लिए जेल से छोड़ा गया था। बेऊर जेल प्रशासन के अनुसार राजबल्लभ यादव 22 अगस्त 2023 तक जेल से बाहर रहे थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?