लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री अब्दुल रहीम राथेर के बेटे ने बैंक कर्ज का इस्तेमाल कर किया विदेश दौरा, खरीदा अवैध संपत्ति: ईडी

By भाषा | Updated: August 7, 2020 21:48 IST

कथित रूप से कर्ज की रकम का दुरुपयोग करते हुए हिलाल राथेर और परिवार के सदस्यों के नाम पर “दुबई में तीन फ्लैट हासिल किये गए और हिलाल राथेर और उसकी पत्नी के नाम पर अमेरिका के उत्तरी कैरोलाइना में एक बंगला भी खरीदा गया।”

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो द्वारा हिलाल के खिलाफ दर्ज किये गए मामले पर संज्ञान लिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने हिलाल राथेर और अन्य के खिलाफ धन शोधन निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।सीबीआई और आयकर विभाग भी मामले की जांच कर रहे हैं। 

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को दावा किया कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री अब्दुल रहीम राथेर के बेटे हिलाल राथेर ने अपनी कंपनी को दिये गए कर्ज की रकम विदेशी दौरों और भारत, दुबई व अमेरिका में व्यक्तिगत संपत्ति हासिल करने में खर्च की। केंद्रीय एजेंसी ने जम्मू कश्मीर बैंक से 177 करोड़ रूपये की कथित कर्ज धोखाधड़ी के सिलसिले में हिलाल राथेर के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत बृहस्पतिवार को श्रीनगर, जम्मू,दिल्ली और लुधियाना में 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

ईडी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, “छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किये गए हैं।” एजेंसी ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य में वित्त, कृषि और ग्रामीण विकास विभागों के मंत्री रह चुके अब्दुल रहीम राथेर के श्रीनगर स्थित परिसरों पर छापेमारी की गई जबकि जम्मू में उनके बेटे के परिसर पर छापेमारी की कार्रवाई हुई।

ईडी के मुताबिक, “हिलाल राथेर ने (अपनी कंपनी) पैराडाइज एवेन्यू के लोन खाते से अच्छी खासी रकम विभिन्न संस्थाओं में स्थानांतरित की और फिर इस रकम को वापस कंपनी के चालू खाते में डाला जहां से इस रकम को निकालकर और स्थानांतरण के जरिये भारत, दुबई और अमेरिका में चल-अचल संपत्तियां खरीदी गईं और विदेश दौरों व अन्य व्यक्तिगत गतिविधियों के लिये भी इन्हें खर्च किया गया।”

कथित रूप से कर्ज की रकम का दुरुपयोग करते हुए हिलाल राथेर और परिवार के सदस्यों के नाम पर “दुबई में तीन फ्लैट हासिल किये गए और हिलाल राथेर और उसकी पत्नी के नाम पर अमेरिका के उत्तरी कैरोलाइना में एक बंगला भी खरीदा गया।”

जम्मू कश्मीर भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो द्वारा हिलाल के खिलाफ दर्ज किये गए मामले पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी ने हिलाल राथेर और अन्य के खिलाफ धन शोधन निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। सीबीआई और आयकर विभाग भी मामले की जांच कर रहे हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरप्रवर्तन निदेशालयबैंक जालसाजीकेससीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत