लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कुएं से पांच और शव बरामद, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: May 22, 2020 21:13 IST

इसके बाद पांच अन्य शव भी कुएं से बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि घर के मुखिया के दो बेटों के शव भी शुक्रवार को मिले।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने प्राथमिक जांच का हवाला देते हुए कहा था कि यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। सूत्रों ने बताया कि घर के प्रमुख ने अपने एक दोस्त को थैले बनाने वाली इकाई में यह कहते हुए बुलाया था कि कुछ ज्यादा काम आ गया है।

वारंगल: तेलंगाना में एक कुएं से नौ लोगों के शव मिलने के पीछे का रहस्य गहराता जा रहा है। इनमें से छह व्यक्ति एक ही परिवार के सदस्य थे। चार लोगों के शव बृहस्पतिवार को और पांच लोगों के शव शुक्रवार को मिले हैं। थैले बनाने वाली इकाई में काम करने वाले 48 वर्षीय एक व्यक्ति और उनके परिवार के तीन अन्य सदस्यों के शव गोरेकुंटा गांव के कुएं से मिला था।

इसके बाद पांच अन्य शव भी कुएं से बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि घर के मुखिया के दो बेटों के शव भी शुक्रवार को मिले। वारंगल के पुलिस आयुक्त वी रविंद्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एक ही परिवार के छह लोगों और उनके एक दोस्त तथा दो अन्य व्यक्तिों के शव कुएं से मिले हैं। पुलिस ने प्राथमिक जांच का हवाला देते हुए कहा था कि यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।

उन्होंने बताया कि शवों पर चोट के कोई निशान नहीं हैं और पोस्टमार्टम के बाद ही असली वजह की जानकारी मिलेगी। सूत्रों ने बताया कि घर के प्रमुख ने अपने एक दोस्त को थैले बनाने वाली इकाई में यह कहते हुए बुलाया था कि कुछ ज्यादा काम आ गया है।

वह किसी अन्य स्थान पर काम करता था। उन्होंने बताया कि फिलहाल आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है जिसे आगे जांच के अनुसार बदला जा सकता है। 48 वर्षीय व्यक्ति करीब 20 साल पहले पश्चिम बंगाल से यहां आया था और यहीं बस गया था। 

टॅग्स :तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!